रूस-यूक्रेन जंग: पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड ने जारी किये ये हेल्पलाइन नंबर, करें संपर्क

Russia Ukraine War Helpline Numbers
Russia Ukraine War Helpline Numbers: रूस द्वारा यूक्रेन पर अचानक हमला बोले जाने से यूक्रेन की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है| रूस के हमले से यूक्रेन में जगह-जगह तबाही का भयानक मंजर दिख रहा है और कई लोगों की मौत हो चुकी है| ऐसे में यूक्रेन में भारत के कई लोग मौजूद हैं जो बेहद घबराएं हुए हैं और भारत आना चाहते हैं| भारत सरकार भी प्रयासरत है कि कैसे भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला जाए|
इधर, यूक्रेन में मौजूद भारतीयों के भारत में परिवारों का भी चिंता में बुरा हाल है| फिलहाल, भारत सरकार के साथ-साथ अब अलग-अलग राज्यों की तरफ से हेल्पलाइन नंबर्स जारी किये जा रहे हैं| जिनपर यूक्रेन में मौजूद भारतीय और भारत में उनके परिवार सम्पर्क कर सकते हैं|
पंजाब....
बतादें कि, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चिंता जता चुके हैं| चन्नी ने बीते कल ही पीएम मोदी से ट्वीट कर अपील की थी कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों और विशेष रूप से पंजाबियों के बचाव और सुरक्षित वापसी को सुनिश्चित करें|
पूर्व सीएम कैप्टन ने भी की थी अपील...
इधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी यूक्रेन में अनिश्चित स्थिति को देखते हुए भारत सरकार से आग्रह किया था कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी पर काम करे|
हेल्पलाइन नंबर .....
वहीं, यूक्रेन में फंसे जालंधर के लोगों की जानकारी संकलित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर (0181-2224417) जारी किया गया है|
उत्तराखंड .....
बतादें कि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यूक्रेन में स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड के लिए चिंता जता रहे हैं| धामी का कहना है कि राज्य के छात्र और अन्य लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं उनके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में है। हमारी सरकार हर संभव मदद करेगी|
हेल्पलाइन नंबर .....
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जानकारी उपलब्ध करने के लिए उत्तराखंड का जनरल हेल्प लाइन नंबर 112 जारी किया गया है|
हिमाचल...
वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दृष्टिगत यूक्रेन से हिमाचल के नागरिकों को वापस लाने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। यदि हिमाचल का कोई अपना यूक्रेन में है तो जानकारी मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 में दर्ज करवाएं।