जंग में सब जायज! आम लोगों को हथियार देने का ऐलान... ऐसे रूस का सामना करेगा यूक्रेन

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War : रूस ने अगर हमला बोला है तो यूक्रेन भी चुप नहीं है वह भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है| लेकिन रूस यूक्रेन के मुकाबले काफी ताकतवर नजर आता है और ऐसे में रूस यूक्रेन में भारी तबाही मचाने के साथ बहुत ज्यादा नुकसान कर सकता है| इसी के साथ अब एक बड़ी खबर यह है कि यूक्रेन सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर डाला है| रूस से जंग को देखते हुए यूक्रेन सरकार की ओर से यह बड़ा ऐलान किया गया है कि यूक्रेन में लोगों को हथियार दिए जायेंगे| सरकार के मुताबिक, हथियार उन लोगों को मिलेंगे जो यूक्रेन की रक्षा करने का जज्बा रखते हैं और हथियार संभालने में सक्षम हैं| मतलब, रूस से इस जंग में यूक्रेन में आम लोग हथियार पकड़कर सैनिकों की श्रेणी में आकर मोर्चा संभालेंगे|


50 रूसी सैनिक मारे, यूक्रेन में ज्यादा मौतें....
इधर,. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया है| इससे पहले खबर आई थी कि यूक्रेनी सेना ने रूस के 5 फाइटर जेट गिरा दिए हैं और एक हेलीकाप्टर को मार गिराया है| इधर, इसके साथ ही यह भी खबर है कि रूस द्वारा यूक्रेन के 40 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत हुई है और कई दर्जन घायल हो गए हैं।
पुतिन ने यूक्रेन में बड़े सैन्य ऑपरेशन की घोषणा की है ....
बतादें कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के अंदर एक विशेष सैन्य ऑपरेशन करने की घोषणा की है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस यूक्रेन में एक विशेष सैन्य ऑपरेशन करेगा| पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना हमारे सामने अपने हथियार डाल दे| इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य सभी दशों को खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसनेअपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|