40 मर्डर करने वाली रूस की खूंखार स्नाइपर गिरफ्तार:नन से बनी थी शूटर, जंग में जख्मी हुई तो साथियों ने छोड़ा-यूक्रेनी सेना ने पकड़ा

40 मर्डर करने वाली रूस की खूंखार स्नाइपर गिरफ्तार:नन से बनी थी शूटर, जंग में जख्मी हुई तो साथियों ने छोड़ा-यूक्रेनी सेना ने पकड़ा

40 मर्डर करने वाली रूस की खूंखार स्नाइपर गिरफ्तार:नन से बनी थी शूटर

40 मर्डर करने वाली रूस की खूंखार स्नाइपर गिरफ्तार:नन से बनी थी शूटर, जंग में जख्मी हुई तो साथियों ने

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच हाल ही में यह खबर सामने आई है कि अब दोनों पक्षों की बातचीत आमने-सामने शुरू हुई है। जल्द ही किसी बात पर सहमति बन सकती है और फिर तब तक रूस की सेना भी यूक्रेन को लेकर नरम पड़ गई है। इसी बीच यूक्रेन के सैनिकों ने एक ऐसी महिला स्नाइपर को पकड़ा है जिसकी तलाश उन्हें काफी समय से थी। यह महिला करीब चालीस लोगों का मर्डर कर चुकी है और इसे बेहद शार्प शूटर बताया जा रहा है।

दरअसल, 'डेली मेल' ने अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में इस महिला के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने इस महिला को डोनबास से पकड़ा है, यह एक युद्धग्रस्त क्षेत्र है। इस महिला का नाम इरीना स्टारिकोवा है। आश्चर्य की बात यह है कि रूसी सेना की तरफ से यह महिला 2014 से यूक्रेन के खिलाफ महिला अलगाववादियों के साथ लड़ रही थी।

इस बीच इरीना स्टारिकोवा अब तक 40 से ज्यादा यूक्रेनियों की जान ले चुकी हैं। इनका निशाना इतना अचूक है कि वह बिना अपना लक्ष्य भेदे वापस नहीं आता है। महिला ने जिन लोगों को मौत के घात उतारा है उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में यह महिला यूक्रेनी सैनिकों के एक हमले में घायल हो गई और महिला के साथी उसे वहीं छोड़कर चले गए।

जब यह महिला अकेली पड़ गई तो यूक्रेनी सैनिकों ने इसे बंदी बना लिया। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह महिला रूसी सेना की सबसे खुंखार स्नाइपर्स में एक है। इसे पकड़ना यूक्रेन की सेना की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। यूक्रेनी सैनिक पहले इसे एक आम महिला सैनिक समझ रहे थे लेकिन जब घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो खुद ही उसने अपनी पूरी कहानी बताई है।