Russia attacks on Ukraine

अब क्या होगा! रूस मचाने लगा तबाही, यूक्रेन पर भयानक हमला, पुतिन की अन्य देशों को धमकी- बीच में न घुसें वरना वो हालत करूंगा....

Russia attacks on Ukraine

Russia Ukraine Clash

Russia Ukraine Clash: वही हुआ जिसका डर था... छिड़ गया महायुद्ध.... दरअसल रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच काफी लम्बे समय से बनी तनातनी (Russia-Ukraine Tension) की स्थिति के बीच अब जानकारी मिल रही है कि रूस ने यूक्रेन में तबाही मचानी शुरू कर दी है| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के अंदर एक विशेष सैन्य ऑपरेशन करने की घोषणा की है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस यूक्रेन में एक विशेष सैन्य ऑपरेशन करेगा| पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना हमारे सामने अपने हथियार डाल दे| बतादें कि, रूस द्वारा यूक्रेन के कई हिस्सों में भयानक विस्फोटों की जो जानकारी सामने आई है उसमें बताया जा रहा है कि इस हमले में बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है| कितना हुआ है इसका आकलन नहीं हो पाया है| रूस के इस खौफनाक कदम से यूक्रेन में अफरा-तफरी पैदा हो गई है|

अन्य देशों को धमकी ....

इधर, जहां दुनिया के अन्य देश रूस को शांति बनाये रखने की बात कह रहे हैं तो उन्हें अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकटक जवाब दे डाला है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे| फिलहाल,  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातों से पता चलता है कि रूस पीछे नहीं हटेगा| इसलिए अब कुछ भी हो सकता है| अब एक बड़े महायुद्ध की तस्वीर बनते दिख रही है|

हमले या युद्ध से आम लोगों को नुकसान....

बतादें कि, हमले या युद्ध से आम लोगों को ज्यादा नुकसान होने वाला है| बेफिजूल में निर्दोष लोग मारे जायेंगे| हर तरफ त्राही-त्राही का भयानक मंजर होगा| भयानक रक्तपात हो रहा होगा|

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की चेतावनी...

इधर, अमेरिका भी कम पावरफुल नहीं है लेकिन रूस अमेरिका को अपने आगे कुछ नहीं समझ रहा है| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार रूस से शांति बनाये रखने की बात कह रहे हैं| हमले या युद्ध जैसा कदम नहीं उठाने को कह रहे हैं| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार होगा| दुनिया इसके लिए रूस को हमेशा जवाबदेह ठहराएगी| फिलहाल, अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट होकर रूस को निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। जो बाइडन ने कहा कि मैं व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा।

वहीं, UN में एक अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए कहने आए हैं। रूस वार्ता की मेज पर आये.. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौका दें| बतादें कि, अन्य सभी देश रूस को रुकने के लिए कह रहे हैं लेकिन लगता है कि रूस किसी की नहीं सुनने वाला|