रूस-यूक्रेन जंग: नोट कर लें... हरियाणा सरकार मदद को आई आगे, ये WhatsApp नंबर किया जारी, भारत सरकार के नंबर्स की ये सूची

Russia and Ukraine War India Helpline Numbers
रूस-यूक्रेन की जंग (Russia Ukraine War) को देखते हुए जहां यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिक डरे हुए हैं और घबरा रहे हैं तो वहीं भारत में मौजूद इनके परिवार भी काफी ज्यादा चिंतित हैं| इधर, भारत सरकार लगातार यह अपील कर रही है कि कोई घबराये न| भारत सरकार का कहना है कि बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीयों की सलामती का पूरा ख्याल रखा जा रहा है| बतादें कि, यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास ने कुछ नंबर्स जारी किये हैं| जिनपर यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों से सम्पर्क करने को कहा गया है| ध्यान रहे कि, अबतक कई भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से भारत लाया जा चुका है|
इधर, इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि भारत सरकार के साथ-साथ अब हरियाणा सरकार भी यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद को आगे आई है| हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब हरियाणा में भी एक कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है| जहां +919212314595 इस नंबर पर केवल व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क किया जा सकता है| इसके अलावा इस मेल आईडी contactusatfcd@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं|
देखें...... हरियाणा सरकार का WhatsApp नंबर .... और भारत सरकार के नंबर्स...

देखें भारतीय दूतावास के नंबर्स ....
