Rumors intensify for Lok Sabha elections, Jairam Thakur can also be a candidate from Mandi seat
BREAKING
धामी कैबिनेट बैठक में आए 17 प्रस्ताव, उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास पढ़ेंगे बच्चे, ये अहम फैसले भी शामिल 'फोटोग्राफर मोदी'... जंगल में शेरों की फोटोज ले रहे; गुजरात में गिर लॉयन सफारी से PM Modi की तस्वीरें चर्चा में, आप भी देखिए केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; सहेलियों के साथ मेले में थी, 30-40 मनचले पीछे लगे, गंदे कमेंट्स कर वीडियो बनाते रहे, पुलिस गार्ड से बदसलूकी हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस; पुलिस ने दिल्ली से 1 आरोपी दबोचा, गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा! पढ़िए रिपोर्ट हरियाणा: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली से गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लोकसभा चुनाव के लिए सुगबुगाहट तेज, मंडी सीट से जयराम ठाकुर भी हो सकते हैं प्रत्याशी

Rumors intensify for Lok Sabha elections, Jairam Thakur can also be a candidate from Mandi seat

Rumors intensify for Lok Sabha elections, Jairam Thakur can also be a candidate from Mandi seat

शिमला:साल भर में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में सुगबुगाहट बढ़ गई है। राजनीतिक दलों ने संभावित प्रत्याशियों पर अभी से माथापच्ची शुरू कर दी है। सियासी विशेषज्ञ भी इस संबंध में पहेलियां बूझ रहे हैं कि कौन किस संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी होगा। इन जानकारों के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व तो इस विकल्प पर भी सोच रहा है कि मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी प्रत्याशी हो सकते हैं। अगर इस सीट को वापस मोदी की झोली में डालना है तो इससे अच्छा प्रयोग नहीं हो सकता है। जयराम के जीतने और दिल्ली में भाजपा के फिर से सत्ता में आने के बाद एक और केंद्रीय मंत्री का भी हिमाचल को तोहफा मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा की एक और परीक्षा की तरह होंगे। विधानसभा के बाद नगर निगम शिमला के चुनाव हारने पर अब लोकसभा में अपनी साख बचाए रखना भाजपा के लिए चुनौती होगी। यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटों कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में जीत हासिल की थी, मगर मंडी लोकसभा सीट से सांसद रहे रामस्वरूप शर्मा की असामयिक मृत्यु के बाद यहा उपचुनाव हुए। उपचुनाव से ठीक पहले हिमाचल कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह का भी देहांत हो गया। यहां से उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया तो वीरभद्र सिंह की सहानुभूति लहर में उन्होंने यह सीट जीत ली। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद उनके प्रभुत्व पर वीरभद्र लहर भारी पड़ी।