Tender Process Started: लुधियाना शहर के विकास कार्यों पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे; टैंडर प्रक्रिया शुरू: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Tender Process Started: लुधियाना शहर के विकास कार्यों पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे; टैंडर प्रक्रिया शुरू: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Tender Process Started

Tender Process Started

चंडीगढ़, 13 नवंबर: Tender Process Started: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार(Punjab Government) राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और साफ़-सुथरा वातावरण(clean environment) मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री(Local Government Minister) डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार ने लुधियाना के सौन्दर्र्यीकरण(Beautification of Ludhiana) का फ़ैसला किया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।  

यह पढ़ें: Ban on gun culture in Punjab: पंजाब में गन कल्चर पर बैन, देखें मुख्यमंत्री ने क्या दिए निर्देश

यह जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि ढांडरी पुल का पुनर्निर्माण बिटुमिनस कंक्रीट के साथ मैस्टिक एस्फाल्ट और तैयार मिश्रित कंक्रीट के प्रयोग के साथ किया जाएगा, पुडा रोड पर वॉर्ड नंबर 16-17 में चंडीगढ़ रोड से ताजपुर रोड तक सडक़ का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा चांद नगर पुली से रेलवे लाईन कुंदन पुरी लुधियाना तक बुढ्ढे नाले के साथ-साथ सडक़ का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।  

डॉ. निज्जर ने आगे बताया कि लुधियाना में ग्रीन बैल्ट का विकास पेट्रोल पंप से जालंधर बाईपास आर.एच.एस विंग तक, अमन स्वीट से जालंधर बाईपास एल.एच.एस. विंग तक और वॉक-वे के निर्माण के साथ-साथ बुढ्ढा नाला समेत शिव पुरी से रेलवे लाईन क्रॉसिंग कुंदन पुरी तक दोनों तरफ़ ग्रीन बैल्ट के विकास कार्य किए जाएंगे।  

यह पढ़ें: मेरा शहर मेरा मान मुहिम से बदलेगी इलाके की सूरत

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी तरह लुधियाना के अलग-अलग पार्कों के विकास, पार्कों की चारदीवारी और अन्य मरम्मत के कार्य भी किए जाएंगे, जिससे लोगों को बढिय़ा सुविधाएं और सैर करने के लिए साफ़-सुथरा वातावरण मिल सके।  

मंत्री ने आगे बताया कि लुधियाना में इन कार्यों के लिए टैंडर विभाग द्वारा 8 और 9 नवंबर 2022 को विभाग की वैबसाईट द्गश्चह्म्शष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर अपलोड कर दिए गए हैं। निविदा बोलियां तारीख़ 18 और 25 नवंबर 2022 को सुबह 11.00 बजे खोलीं जाएंगी।  

कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने का सपना साकार किया जा सके।