RRB RPF SI 2024 का रिजल्ट हुआ आउट, जाने डाउनलोड करने की पूरी विधि

rpf si result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी कि आरआरबी ने सोमवार 3 मार्च 2025 को आधिकारिक तौर पर आरपीएफ एस आई परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार के सी एन आफ 1/2024 के तहत आरपीएफ एस आई परिणाम आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं, जिनके तहत उन्होंने आवेदन किया था। तो चलिए थोड़े विस्तार से जानते हैं की इसका रिजल्ट कैसे डाउनलोड किया जाता है।
अगले चरण में होगी PET परीक्षा
आरआरबी के अनुसार जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम दस्तावेज पर उल्लेखित है, वह अंतरिम रूप से शारीरिक दक्षता परिणाम यानी कि पेट और शारीरिक मापन परीक्षक यानी कि पीएमटी के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं, जिनकी तारीख है शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साथ वेबसाइट, एसएमएस या ईमेल के माध्यम से नियम रूप समय से सांझा की जाएगी। आपको बता दें आरआरबी ने 2 से 13 दिसंबर 2024 तक आरपीएफ एस आई की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की और 17 दिसंबर को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी।
जानें रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी विधि
आरपीएफ एस आई परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा यानी कि जिस आरआरबी के तहत अपने आवेदन किया है उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर CNF 1/2024 के तहत आरपीएफ एस आई परिणाम 2024 डाउनलोड करने का लिंक नजर आएगा उसे लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट करने के बाद आरआरबी आरपीएफ एस आई परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा उसे अच्छी तरह से जांच लें।
- अपना रिजल्ट अच्छे से चेक कर उसे डाउनलोड जरूर कर लें।