RRB RPF CONSTABLE की परीक्षा केंद्र की सूची जारी, जाने परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विधि

rpf constable admit card: रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने 21 फरवरी को कांस्टेबल पदों के लिए निर्धारित ऑनलाइन परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो 02 मार्च को परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी rrb.digilam.com पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। तो आईए आपको पूरे विस्तार से परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विधि के बारे में जानकारी देते हैं।
सिटी स्लिप पर मिलेगी कुछ जानकारियां
आज RRB ने सिटी स्लिप जारी कर दिया है जिसमें कुछ खास जानकारियां होंगी। आपको बता दें जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 03 मार्च, 04 मार्च या किसी अन्य तिथि के लिए निर्धारित है, वे परीक्षा से 10 दिन पहले आरआरबी आरपीएफ परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप में उम्मीदवारों की खास जानकारियां होंगी जैसे:
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नम्बर
- परीक्षा केंद्र का विवरण
- परीक्षा तिथि परीक्षा समय
कब होगी परीक्षा?
ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू होगा। 2 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 या 27 फरवरी को अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन अपने मूल फोटो आईडी प्रूफ के साथ हार्ड कॉपी लेकर जाएं। आरआरबी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल के पद के लिए 4,208 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। सीबीटी के बाद, योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
City slip डाउनलोड करने की विधि
कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- तो सबसे पहले आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जैसे कोलकाता के लिए rrb.kolkata.nic.in।
- स्क्रीन पर परीक्षा शहर पर्ची लिंक नज़र आएगा उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अपना कुछ निजी जानकारी जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपको आपके परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त होगी इसे आप परीक्षा शहर पर्ची का प्रिंटआउट लें।