RRB ALP 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, जाने रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी विधि

RRB ALP 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, जाने रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी विधि

 रेलवे भर्ती बोर्ड ने 26 फरवरी 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मुंबई क्षेत्र के लिए आरआरबी एलपी परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है।

 

rrb mumbai: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 26 फरवरी 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मुंबई क्षेत्र के लिए आरआरबी एलपी परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। आरआरबी एलपी परिणाम 2024 मुंबई क्षेत्र के उम्मीदवार CEN 01/2024 के तहत पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वह अपना परिणाम आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर देख सकते हैं। जहां उन्हें परीक्षा के लिए आवेदन किया था। तो चलिए थोड़े विस्तार से इसके बारे में बताते हैं और रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि के बारे में भी जानते हैं।

 

कब हुई थी परीक्षा?

 

आपको बता दे कि उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एलपी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। अधिकारियों ने 5 दिसंबर 2024 को उत्तर कुंजी साझा की थी और आपत्ति विंडो 10 दिसंबर 2024 को बंद कर दिए गए थे। चयन प्रक्रिया में पांच चरण शामिल थे CBT 1, CBT 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा जिसमें से CBT 1 का रिजल्ट आउट हो चुका है।

 

रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि

 

आरआरबी अल्प मुंबई क्षेत्र के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कुछ चरण नीचे दिए गए हैं:

 

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा होम पेज पर आरआरबी अल्प सीबीटी 1 परिणाम लिंक नजर आएगा उसे लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन करने के लिए कुछ निजी जानकारी देनी होगी जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ इन जानकारी के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आपका परिणाम नजर आएगा उसे अच्छी तरह जांच लें और डाउनलोड कर ले।