हरियाणा के रोहतक में बड़ा ब्लास्ट: दो मंजिला मकान टूटकर बना खंडहर, 7 लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी, रूह कंपा देगा धमाके का VIDEO

Rohtak Cylinder Blast Incident
Rohtak Cylinder Blast Incident : हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में एक बड़ा ब्लास्ट (Big Blast) हुआ है| दरअसल, रोहतक की एकता कॉलोनी में आज बुधवार सुबह एक दो मंजिला घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया| ब्लास्ट इतना भीषण था कि इसने पल भर में घर को खंडहर बना दिया और इसके साथ ही यहां मौजूद 7 लोगों की जिंदगियां खतरे में पड़ गईं|
बस गनीमत इतनी रही कि, इस ब्लास्ट में इन लोगों की जान नहीं गई| हालांकि, सभी सातो लोग काफी घायल जरूर हुए हैं| जिनमें से कुछ की हालत गंभीर भी बताई जाती है| जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है| घायलों में बच्चे भी शामिल हैं|
सुबह 7 बजे के आसपास हुआ सिलेंडर में ब्लास्ट
मिली जानकारी के अनुसार, घर के अंदर सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना सुबह 7 बजे के आसपास घटी| बताया जाता है कि, घर की रसोई में जैसे ही एक महिला द्वारा चाय चढ़ाने के लिए गैस ऑन की गई ठीक वैसे ही सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया|
धमाका कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जब धमाका हुआ तो आग की लपटों ने घर के बाहर तक अपनी दस्तक दी| धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग फ़ौरन अपने घरों से निकलकर बाहर को भागे| बतादें कि. धमाके ने घर को तो तोड़ा ही है साथ ही धमाके में एक गाड़ी को भी नुकसान हुआ है| वहीं, आसपास स्थित मकानों में भी दरारें आने की बात कही जा रही है|
सिलेंडर ब्लास्ट का वीडियो
और खबरें पढ़ें...