Recite Maa Parvati Stotra during worship

पूजा के समय करें माता पार्वती स्तोत्र का पाठ, देखें क्या है खास

Mangala

Recite Maa Parvati Stotra during worship

सावन के महीने में पडऩे वाले सभी मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस बार सावन में तीसरा मंगला गौरी व्रत 06 अगस्त को है। मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी अपना वैवाहिक जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगला गौरी व्रत की पूजा के दौरान विधिपूर्वक जानकी कृत पार्वती स्तोत्र का पाठ करें। इससे जातक को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

तीसरे मंगला गौरी व्रत का शुभ मुहूर्त 
तीसरा मंगला गौरी व्रत शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 06 अगस्त को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 21 मिनट से लेकर 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

।।जानकी कृत पार्वती स्तोत्र।।
‘जानकी उवाच’

शक्तिस्वरूपे सर्वेषां सर्वाधारे गुणाश्रये।
सदा शंकरयुक्ते च पतिं देहि नमोह्यस्तु ते।।

सृष्टिस्थित्यन्त रूपेण सृष्टिस्थित्यन्त रूपिणी।
सृष्टिस्थियन्त बीजानां बीजरूपे नमोह्यस्तु ते।।

हे गौरि पतिमर्मज्ञे पतिव्रतपरायणे।
पतिव्रते पतिरते पतिं देहि नमोह्यस्तु ते।।

सर्वमंगल मंगल्ये सर्वमंगल संयुते।
सर्वमंगल बीजे च नमस्ते सर्वमंगले।।

सर्वप्रिये सर्वबीजे सर्व अशुभ विनाशिनी।
सर्वेशे सर्वजनके नमस्ते शंकरप्रिये।।

परमात्मस्वरूपे च नित्यरूपे सनातनि।
साकारे च निराकारे सर्वरूपे नमोह्यस्तु ते।।

क्षुत् तृष्णेच्छा दया श्रद्धा निद्रा तन्द्रा स्मृति: क्षमा।
एतास्तव कला: सर्वा: नारायणि नमोह्यस्तु ते।।

लज्जा मेधा तुष्टि पुष्टि शान्ति संपत्ति वृद्धय:।
एतास्त्व कला: सर्वा: सर्वरूपे नमोह्यस्तु ते।।

दृष्टादृष्ट स्वरूपे च तयोर्बीज फलप्रदे ।
सर्वानिर्वचनीये च महामाये नमोह्यस्तु ते।।

शिवे शंकर सौभाग्ययुक्ते सौभाग्यदायिनि।
हरिं कान्तं च सौभाग्यं देहि देवी नमोह्यस्तु ते।।

फलश्रुति

स्तोत्रणानेन या: स्तुत्वा समाप्ति दिवसे शिवाम।
नमन्ति परया भक्त्या ता लभन्ति हरिं पतिम।।

इह कान्तसुखं भुक्त्वा पतिं प्राप्य परात्परम।
दिव्यं स्यन्दनमारुह्य यान्त्यन्ते कृष्णसंनिधिम।।

।।श्री ब्रह्मवैवर्त पुराणे जानकीकृतं पार्वतीस्तोत्रं सम्पूर्णम।।

गौरी मंत्र
ऊँ देवी महागौर्यै नम:।।

ध्यान मंत्र
वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम।
सिंहारूढा चतुर्भुजा महागौरी यशस्विनीम।।

पूर्णन्दु निभाम् गौरी सोमचक्रस्थिताम् अष्टमम् महागौरी त्रिनेत्राम।

वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम।।
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम।

मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम।।
प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोलाम् त्रैलोक्य मोहनम।
कमनीयां लावण्यां मृणालां चन्दन गन्धलिप्ताम।

यह भी पढ़ें-

हर सोमवार को करें श्री शिवरामाष्टकस्तोत्र का पाठ, प्राप्त होगी महादेव की कृपा

हरियाली तीज पर करें देवी कवच का पाठ, देखें क्या है खास

इस साल रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, देखें शुभ मुहूर्त