RBI का बड़ा झटका: बैंक से लोन तो नहीं ले रखा था? रेपो रेट बढ़ाया गया, देख लीजिये खबर

RBI का बड़ा झटका: बैंक से लोन तो नहीं ले रखा था? रेपो रेट बढ़ाया गया, देख लीजिये खबर

RBI Repo Rate Latest News

RBI Repo Rate Latest News

RBI Repo Rate Latest News : भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बुधवार को एक ऐसे फैसले का ऐलान किया गया है जो कि आपको झटका लगाने वाला है| दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी किये जाने की जानकारी दी है|

गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में सर्वसम्मति से रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है| बतादें कि अब रेपो रेट 4% से बढ़कर 4.40% हो जाएगा| हालांकि, रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है| रिवर्स रेपो रेट को उसके पुराने स्तर 3.35 % पर बरकरार रखा गया है|

लोन हो जाएगा महंगा....

फिलहाल, रेपो रेट बढ़ने से लोन लेने वालों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा| बढ़े रेपो रेट का आपके लोन पर असर पड़ना तय हैं| भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब महंगाई भी चरम पर है|

पिछली कई बैठकों से लगातार कोई बदलाव नहीं....

ध्यान रहे कि, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मौद्रिक नीति समिति की पिछली कई बैठकों में रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव न करने में निर्णय लिया जा रहा है| इससे पहले जब रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव किया गया था तो उस दौरान रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट कम हुआ था| रेपो रेट लगातार 4% बना हुआ था|

क्या होता है रेपो रेट....

दरअसल, आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है और रेपो रेट के हिसाब से ब्याज लेता है| और जब बैंकों को आरबीआई से कर्ज महंगा पड़ता है तो वह आगे ग्राहकों को भी कर्ज महंगा देती हैं| इसलिए रेपो रेट कम होने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाला लोन सस्ता हो जाता है| मतलब, अगर रेपो रेट में कमी हो जाती तो आपका लोन सस्ता हो जाता लेकिन अबजब बढ़ोत्तरी हो गई है तो आपका लोन भी महंगा होगा|

रिवर्स रेपो रेट क्या होता है?

जब बैंकें अपना पैसा आरबीआई में जमा करती हैं तो आरबीआई बैंकों को रिवर्स रेपो रेट के हिसाब से उस पैसे पर ब्याज देता है| बाजार में जब भी बहुत ज्यादा नकदी दिखाई देती है, आरबीआई रिवर्स रेपो रेट बढ़ा देता है, ताकि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपनी रकम उसके पास जमा करा दें|