Horoscope Today 01 April 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 01 April 2025

Horoscope Today 01 April 2025

Horoscope Today 01 April 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
नवरात्र में तृतीय दिवस पर आज 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा व गुरु द्वितीय गोचर करेंगे। शुक्र व चंद्रमा परिवार के लिए मंगलमय हैं। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है, प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
04:31 पी.एम सायंकाल के बाद गुरु-चंद्रमा इसी राशि में है। चंद्रमा व गुरु धार्मिक सतसंग का सुख देगा। जॉब में नवीन दायित्व के मिलने की संभावना है। वाद विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा हो सकता है। कॅरियर प्रोग्रेस में समय लगता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
दिन सफल रहेगा। 04:31 पी.एम सायंकाल के बाद धार्मिक कार्यों के लिए द्वादश का गुरु व चंद्रमा शुभ है। जॉब वर्क बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत यात्रा का आनन्द लेंगे।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा व गुरु एकादश मंगलमय है। मंगल स्वास्थ्य समस्या दे सकता है। बिजनेस वर्क में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। व्यवसाय का प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
आज 04:31 पी.एम सायंकाल के बाद सूर्य दशम चंद्रमा कर्म स्थान को मजबूत करेंगे। शनि इसी राशि से सप्तम भाव में हैं। गुरु दशम है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। कर्क या मेष राशि बिजनेस पार्टनर बने तो लाभ होगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। कॅरियर में समय का सही उपयोग करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
सायंकाल 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा-गुरु नवम गोचर कर रहे हैं। वित्तीय जॉब में बुध व शुक्र आपको सफल करेंगे। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स कॅरियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पारिवारिक कार्य पूर्ति में थोड़ा संघर्ष है।

तुला (Libra Daily Horoscope)
04:31 पी.एम के बाद अष्टम चंद्रमा-गुरु धार्मिक सतसंग देंगे। राशि स्वामी शुक्र व बुध जॉब व बिजनेस के लिए शुभ है। मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग हृदय रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज अपयश से बचें।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा व सप्तम व गुरु भी वहीं रहकर जॉब में लाभ देगा। ऑफिस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
सूर्य चतुर्थ व चंद्रमा इसी राशि से षष्ठम है। बिजनेस में रुका धन प्राप्त होगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक सतसंग से भय से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
तृतीय शनि व पंचम गुरु-चंद्रमा छात्रों को सफल करेंगे। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा, सकारात्मक सोच से ही जॉब या व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी यात्रा करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
04:31 पी.एम के बाद चतुर्थ गुरु-चंद्रमा परिवार में सफलता व जॉब में नवीन पद या दायित्व प्रदान कर सकते हैं। सूर्य द्वितीय भाव में है। बिजनेस में आने वाली समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व चंद्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि में रहेंगे। 04:31 पी.एम के बाद तृतीय चंद्रमा-गुरु परिवार में बड़ी सफलता देंगे। जॉब वर्क का तनाव रह सकता है। बिजनेस के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मंगल व गुरु वाहन क्रय का सुख दे सकता है।

यह भी पढ़ें:

31 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 31 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

30 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए