Horoscope Today 30 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 30 March 2025

Horoscope Today 30 March 2025

Horoscope Today 30 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा इसी राशि में गोचर करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। धार्मिक यात्रा की संभावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
चंद्रमा 04:34 पी.एम के बाद द्वादश यानी आज के दिन जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का नवीन अवसर दे सकता है। असत्य से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। यात्रा सुखद होगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा एकादश गोचर करेंगे। कॅरियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में असत्य से बचें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा दशम रहेंगे। कई दिनों से रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। चंद्रमा इसी राशि में है। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा इसी राशि से नवम में व गुरु दशम रहेंगे। जॉब में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहायता मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चंद्रमा अष्टम रहेंगे। व्यावसायिक डील बेहतर रहेगा जॉब में पद या स्थान परिवर्तन के चांसेज हैं। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।

तुला (Libra Daily Horoscope)
04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा सप्तम रहेंगे। शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र व बुध वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
मंगल व गुरु घर में प्रसन्नता का वातावरण देंगे। जॉब में सफलता से मन खुश रहेगा। मंगल व गुरु जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी कर देंगे। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
आप कर्म के हिसाब से बिजनेस में सफल नहीं हो पा रहे हैं। गुरु षष्ठम है। चंद्रमा 04:34 पी.एम के बाद पंचम हैं। कुंडली के भाग्य स्वामी को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि द्वितीय व 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा चतुर्थ है। बिजनेस में किसी नवीन वर्क को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा तृतीय है। बिजनेस में आशातीत सफलता है। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
जॉब में प्रगति है। 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा द्वितीय गोचर में रहेगा। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घण्टे बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

यह भी पढ़ें:

29 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 29 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

25 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए