Horoscope Today 23 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 23 March 2025
Horoscope Today 23 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
राशि स्वामी मंगल शुभ हैं। चंद्रमा नवम गोचर करके व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। चंद्रमा धर्म का कारक ग्रह है। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। कर्क व सिंह राशि के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
चंद्रमा अष्टम हैं। व्यवसाय में परिवर्तन या न्यू डील की संभावना है। द्वादश गुरु धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल है। कभी-कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
चंद्रमा सप्तम हैं। शनि व शुक्र का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। द्वादश गुरु व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। जॉब में पद परिवर्तन का अवसर हाथ से जाने मत दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ज्यादा यात्रा को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा षष्ठम है। स्टूडेंट्स को कॅरियर में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में भी बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे। कॅरियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। युवा उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रहेंगे।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
चंद्रमा पंचम है। छात्र कॅरियर में प्रोन्नति को लेकर खुश रहेंगे। कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मित्रों की एडवाइस लें।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चंद्रमा चतुर्थ है। बिजनेस ग्रोथ से खुश रहेंगे। राशि स्वामी बुध सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप वाणी के धनी व्यक्ति हैं। चंद्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
तुला (Libra Daily Horoscope)
अष्टम भाव के गुरु व तृतीय चंद्रमा गोचर से आप लाभ में रहेंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज परिवार संग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
मंगल धन का आगमन कराएंगे। जॉब में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्र उन्नति करेंगे उनका मन आत्मबल से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
षष्ठम गुरु व इस राशि में गोचर करते चंद्रमा शुभ है। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
कल्याणकारी गुरु पंचम व चंद्रमा द्वादश शुभ हैं। जॉब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगा।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
चंद्रमा एकादश व सूर्य द्वितीय हैं। जॉब परिवर्तन का विचार चल रहा है। बिजनेस के लिए शुभ दिवस है। कार्यों के दबाव से परेशान रह सकते हैं। कॅरियर को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यात्रा कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ सुख मध्यम होगा।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
चंद्रमा कर्म भाव में मंगलमय परिणाम देते हैं। आप आज व्यवसाय को नई दिशा दे सकते हैं। आईटी व मीडिया जॉब में सफलता है। जॉब में आपके उच्च अधिकारी का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनंद उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है।
यह भी पढ़ें: