Horoscope Today 16 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 16 March 2025

Horoscope Today 16 March 2025

Horoscope Today 16 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
सूर्य आज से मीन यानी व्यय भाव में रहेंगे। षष्ठम चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। एकादश शनि बिजनेस में रुकावट को समाप्त करेंगे। शनि कुंभ में हैं। कॅरियर में सब बेहतर होगा। जॉब प्रोमोशन के प्रयास में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
पंचम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु आईटी व बैंकिंग जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की संभावना दे सकता है। जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा भाग दौड़ से बचें। परिवार में अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चंद्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
चतुर्थ चंद्रमा घर में खुशियां देंगे। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। गुरु द्वादश हैं। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा तृतीय भाव में व गुरु एकादश व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जॉब प्रोमोशन में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य मीन में है। चंद्रमा कन्या राशि में शुभ हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता से सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। फेमिली में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चंद्रमा इसी राशि में हैं। किसी बड़ी बिजनेस सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। शुक्र व बुध फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आपसे बखूबी करवा सकते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

तुला (Libra Daily Horoscope)
जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यय भाव के चन्द्रमा इस राशि के जातकों को कोई बड़ा लाभ देंगे। कॅरियर को लेकर सफल रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
चंद्रमा व गुरु मंगलमय फल देंगे। मंगल स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से मन खुशियों से भरा रहेगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
इस राशि से दशम भाव के चंद्रमा कर्म के लिए शुभ तथा मंगलमय है। सूर्य इसी राशि से चतुर्थ में हैं। गुरु व चंद्रमा धन का आगमन कराएंगे। बेवजह यात्रा से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
पंचम गुरु व भाग्य भाव के चंद्रमा शुभ हैं। जॉब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। आप विद्वान व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
चंद्रमा अष्टम व शनि इसी राशि में हैं। पारिवारिक विवाद से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु तृतीय व चंद्रमा सप्तम शुभ हैं। जॉब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। फेमिली डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।

यह भी पढ़ें:

14 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 14 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

13 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए