Horoscope Today 12 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 12 March 2025

Horoscope Today 12 March 2025

Horoscope Today 12 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
चंद्रमा पंचम गोचर कर रहे हैं। शिक्षा में लाभ है। बिजनेस में कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे, न्यू पोस्ट लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
जॉब में परिवर्तन की संभावना है। चंद्रमा चतुर्थ हैं। बैंकिंग, आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन टीचिंग, बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा द्वितीय व द्वादश गुरु शुभ है। संतान की शिक्षा में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
व्यवसाय में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
चंद्रमा आज इसी राशि में हैं। व्यवसाय में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। चंद्रमा द्वादश व्यय बढ़ाएंगे। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

तुला (Libra Daily Horoscope)
व्यवसाय में सफलता है। कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी मेष या मीन राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
चंद्रमा भाग्य भाव में है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। ज्यादा यात्रा से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि द्वितीय व चंद्रमा अष्टम गोचर में हैं। जॉब चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वो कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
चंद्रमा सप्तम है। आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। कर्क व मेष राशि के मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा होगी।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु तृतीय व चंद्रमा षष्ठम हैं। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

यह भी पढ़ें:

11 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 11 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

10 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए