Horoscope Today 02 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 02 March 2025

Horoscope Today 02 March 2025

Horoscope Today 02 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेंगे। शुक्र व चन्द्रमा लाभ दे सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। यह समय अवसर प्राप्ति का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में क्रोध से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस संघर्षमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खान पान पर ध्यान दें।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
दशम शनि तथा एकादश चन्द्रमा व्यवसाय परिवर्तन दे सकते हैं। न्यू जॉब में अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
चन्द्रमा दशम भाव में है। आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुका हुआ कोई बिजनेस कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
राशि स्वामी चन्द्रमा नवम, शनि अष्टम व गुरु एकादश गोचर में जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही बेहतर प्रभाव देंगे। जॉब में प्रगति संभावित है। अभी प्रयास जारी रखें। आज वाहन क्रय करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आर्थिक सुख बेहतर है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि से सप्तम गोचर कर रहे हैं। सूर्य पिता के लिए शुभ है। गुरु वृष तथा चन्द्रमा अष्टम भाव मे गोचर करके आर्थिक सुख में सफलता देंगे। आप न्यू बिज़नेस डील को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। परिवार के विकास हेतु कार्य करें। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। नित नई सफलताएं आपका आत्मबल बढ़ाएंगी।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
कुम्भ के शनि, सप्तम चन्द्रमा व नवम गुरु करियर में उन्नति के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए परिश्रम करना होगा। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।

तुला (Libra Daily Horoscope)
खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वाहन प्रयोग के प्रति एलर्ट रहें। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब करियर में सफलता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य से बचें।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
मंगल व गुरु जॉब में बड़ी सफलता देगा। पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ हैं। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद ले। मन विचलन से परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
राशि स्वामी गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर का सहयोग स्टूडेंट्स को मिलेगा। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। जॉब प्रमोशन को लेकर परेशान रहेंगे। आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। बिजनेस के लिए मंगल दिवस है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। घर मे शांति व सुख का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु परिवार के लिए मंगलमय है। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। ऑफिस समस्याओं को अति शीघ्र हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व केतु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। राजनीति के लोग लाभ में रहेंगे।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि में हसीन। गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। किसी पारिवारिक रिश्तेदार से किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। सबके प्रति सकारात्मक सोच ही सफलतम दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। सफलता की प्राप्ति में पिता का योगदान रहेगा।

यह भी पढ़ें:

01 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 01 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

28 फरबरी 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए