Horoscope Today 20 February 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 20 February 2025

Horoscope Today 20 February 2025

Horoscope Today 20 February 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
सूर्य एकादश व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। द्वितीय गुरु व एकादश शनि बिजनेस के लिए अनुकूल हैं । व्यावसायिक उन्नयन का समय है। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ मे अब बहुत महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर गोचर है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
चन्द्रमा सप्तम व गुरु इसी राशि में है।जाँब में पद परिवर्तन की सम्भावना है।शनि दशम है। कर्म शुभ है।अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख सम्बंधित कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है।जाँब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे। 

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि से पँचम में व गुरु वृष में हैं। शनि अष्टम है।बिज़नेस में संघर्ष हैं।जाँब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं।अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है।यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है।शनि सप्तम व गुरु वृष में है।जाँब में खुशी है।व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें।छात्र सही दिशा में अध्ययन करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा तृतीय व शनि खष्ठम मङ्गलमयहै।व्यवसाय में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है ,यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

तुला (Libra Daily Horoscope)
द्वितीय चन्द्रमा जाँब में प्रगति के लिए मङ्गलमय हैं। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।लव लाइफ में समय देना होगा।तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व गुरु जाँब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय करवा सकते हैं। जाँब को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।कर्क व सिंह राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश हैं।आज धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। व्यवसाय में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है। 

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
द्वितीय शनि व एकादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। शुक्र व मङ्गल परिवार के सुख में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पंचम गुरु सन्तान को लाभ देगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
दशम स्थान का चन्द्रमा व चतुर्थ गुरू परिवार में बड़ी सफलता दे सकता है।स्टूडेंट्स कॅरियर में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं।जाँब में नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे।किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।द्वादश शनि व तृतीय गुरु आपकी व्यवसायिक प्रगति को अब सही दिशा में पहुचायेंगे।स्वास्थ्य सुख में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े आर्थिक लाभ के संयोग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

19 फरबरी 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 19 February 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

18 फरबरी 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए