Horoscope Today 09 February 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 09 February 2025
Horoscope Today 09 February 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
वृष के गुरु व मिथुन के चन्द्रमा आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन व क्रोध से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। द्वितीय चन्द्रमा व द्वादश गुरु तनाव व क्रोध से बचाएंगे। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन स्टूडेंट्स के करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
जॉब में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। द्वादश चन्द्रमा गोचर यात्रा देगा। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु शुभ है।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य मकर व चन्द्रमा एकादश रहकर जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रख सकते हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
भाग्य स्थान पर गुरु व कर्म भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। फ़िल्म, बैंकिंग व आईटी जॉब में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
तुला (Libra Daily Horoscope)
चन्द्रमा भाग्य भाव में है। बिजनेस को लेकर खुश होंगे। जॉब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
वाहन क्रय करने का मन होगा। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। मंगल राजनीतिज्ञ लोगों को सफल करेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
चतुर्थ गुरु व अष्टम चन्द्रमा सफल करेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
चन्द्रमा खष्ठम शुभ है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए प्रगतिकारक है। जॉब में प्रमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें।
यह भी पढ़ें: