Horoscope Today 18 October 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 18 October 2024

Horoscope Today 18 October 2024

Horoscope Today 18 October 2024, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। असत्य से बचने का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
मङ्गल व गुरु व्यवसाय में लाभ दे रहे हैं। द्वादश चन्द्रमा शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र धन देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा एकादश मंगलमय हैं। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा दशम गोचर करेंगे। आज आप पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य अब तृतीय व चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा।मित्रों का सहयोग मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें।टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा अष्टम व गुरु नवम है। आध्यात्मिक कार्यों में प्रोग्रेस है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे । जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।

तुला (Libra Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि में है। मङ्गल गृह निर्माण सहित पारिवारिक कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
गुरु सप्तम व चन्द्रमा खष्ठम है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ कार्य में सहयोग का वातावरण होगा। जॉब में प्रोग्रेस रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु व मङ्गल जॉब में सफल रहेंगे। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। चन्द्रमा पंचम शुभ है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि द्वितीय व गुरु पंचम जॉब को लेकर प्रोग्रेस देंगे। जॉब में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। सूर्य दशम शुभ है।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। चन्द्रमा तृतीय है।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु तृतीय व चन्द्रमा द्वितीय मंगलमय हैं। जॉब में अचानक पोस्ट चेंज संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल डिनर पर जा सकते हैं। लव लाइफ में सुखद यात्रा रहेगी।

यह भी पढ़ें:

17 अक्टूबर 2024 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 17 October 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

16 अक्टूबर 2024 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए