सोनम गुप्ता बेवफा के बाद अब ''राशि बेवफा है''... देखें नोटों पर क्या लिखा जा रहा? Viral

Rashi Bewafa Hai written on Note
अब यह राशि कौन है? जिसे बेवफा बताया जा रहा है| दरअसल, ''सोनम गुप्ता बेवफा है'' के बाद अब ''राशि बेवफा है''... (Rashi Bewafa Hai) ऐसा लिखा हुआ 20 का एक नया नोट सामने आया है| यह नोट सोशल मीडिया पर किसने डाला है, कहां से आया है? ये तो पता नहीं लेकिन ये वायरल जमकर हो रहा है| वहीं, वायरल होने साथ ''राशि बेवफा है'' पर कई तरह के फनी मीम्स भी बन रहे हैं|
फिलहाल यह गलत...
फिलहाल, इस तरह से नोटों पर सार्वजनिक रूप से किसी भी लड़की का नाम लिखना और बेवफा लिखना एकदम गलत है| अगर ऐसा कोई वाकया हुआ भी है तो इस तरह उस नाम की बदनामी करना ठीक नहीं है| अब इस राशि को ही ले लीजिये| अब पता नहीं किस राशि ने किसके साथ असली में बेवफाई की भी है या नहीं कि यह बस किसी की शरारत है| बरहाल, जो भी हो ये जो राशि बेवफा है सरेआम वायरल हो रहा है, इस नाम की लड़कियों को कितना खराब लग रहा होगा....|
देखिये वायरल नोट ...