रणवीर अल्लाहाबदिया का कमेंट बना नेशनल न्यूज, संसद तक पहुंची बात, किसी ने किया सपोर्ट तो कोई कर रहा है निंदा, जाने किसने क्या कहा

रणवीर अल्लाहाबदिया का कमेंट बना नेशनल न्यूज, संसद तक पहुंची बात, किसी ने किया सपोर्ट तो कोई कर रहा है निंदा, जाने किसने क्या कहा

युटुब रणवीर अल्लाहाबदिया और एलविश यादव को आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

Ranveer Allahbadia controversy news: यूट्यूब और पॉडकास्ट रणवीर अल्लाहाबदिया जिन्हें बियर बाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है वह अपने काम और बड़े-बड़े दिग्गज लोगों के इंटरव्यू लेने के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने देश के बड़े-बड़े नेताओं से लेकर फिल्म स्टार्स और भारत के बड़े-बड़े दिग्गज लोगों के इंटरव्यू लिए और खूब नाम कमाया लेकिन अब लगता है कि उनकी एक छोटी सी गलती की वजह से उनका नाम खराब हो जाएगा। दरअसल कॉमेडियन समय रैना के युटुब शो इंडिया'एस गॉट लेटेंट में पूछे गए एक बेहद अनुचित सवाल को लेकर वह बड़े विवाद में फंस चुके हैं। रणवीर अल्लाहाबदिया के अलावा आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा भी इस एपिसोड के हिस्सा थे, लेकिन अल्लाहाबदिया की एक टिप्पणी ने ऑनलाइन आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों से लेकर नेताओं और यहां तक की संसद तक यह बात पहुंच चुकी है।

 

रणवीर अल्लाहाबदिया की टिप्पणी की हुई आलोचना

 

युटुब रणवीर अल्लाहाबदिया और एलविश यादव को आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। FWICE ने उनकी टिप्पणी की निंदा की है और कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। इसके अलावा फिल्म निकाय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को दिए बयान में इंडिया'एस गॉट लेटेंट पर ही प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी। असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा का कहना है कि गुवाहाटी पुलिस ने समय रैना, अपूर्व मुखीजा, जसप्रीत सिंह, अशीष चंचलानी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिए हैं। आपको बता दे कि मुंबई पुलिस ने यूट्यूब रणवीर अल्लाहाबदिया कि शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर उनकी टिप्पणी को लेकर मचे बवाल के बाद उनके घर पर एक टीम भी भेजी थी। यह दौरा अल्लाहाबदिया, इनफ्लुएंसर अपूर्व मुखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद हुआ। शिकायत में उन पर प्रचार और वित्तीय लाभ के लिए अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि आगे की जानकारी का इंतजार है और राजनीतिक हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भर्ती आलोचना के साथ इंडिया'एस गो लेटेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

 

उर्फी और रखी सावंत ने किया इनका सपोर्ट

वहीं दूसरी तरफ समय रैना की शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर अल्लाहाबदिया की टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर्सनालिटी ऊर्फी जावेद ने अपने दोस्त समय रैना के बचाव में बात की है। इंडिया'एस गो लेटेंट एपिसोड में रणवीर अल्लाहाबदिया ने कुछ ऐसा नहीं किया जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक मजाक मन जिसके कारण लोगों ने उनकी आलोचना की और यहां तक की कानूनी शिकायतें में की मजाक में एक प्रतियोगी से अनुचित सवाल पूछा गया था, जिससे काफी नाराजगी हुई। वही राखी सावंत ने भी कहा की रणवीर अल्लाहाबदिया ने कुछ भी गलत नहीं किया उसे छोड़ दो उसे परेशान मत करो।