राम बहादुर और साध्वी ऋतंभरा को पद्मभूषण, यूपी के इन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

राम बहादुर और साध्वी ऋतंभरा को पद्मभूषण, यूपी के इन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

Ram Bahadur and Sadhvi Ritambhara awarded Padma Bhushan

Ram Bahadur and Sadhvi Ritambhara awarded Padma Bhushan

नई दिल्ली। Ram Bahadur and Sadhvi Ritambhara awarded Padma Bhushan: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। 113 हस्तियों को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 8 हस्तियां उत्तर प्रदेश से हैं।

श्री आशुतोष शर्मा को साइंस एंड इंजीनियरिंग में विशिष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में, ह्रदय नारायण दीक्षित को साहित्य एवं शिक्षा की फील्ड में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना है।

श्री नारायण उर्फ भुलई भाई को लोकसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित होंगे। इसके अलावा सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में, श्याम बिहारी अग्रवाल को कला के क्षेत्र में, सोनिया नित्यानंद को औषधि के क्षेत्र में, सैयद ऐनुल हसन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

पद्मभूषण के लिए यूपी के दो लोगों का नाम

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के दो लोगों को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। श्री रामबहादुर राय को साहित्य एवं शिक्षा (पत्रकारिता) के लिए साध्वी ऋतंभरा को सोशल वर्क के लिए सम्मान मिलेगा।

उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति के नाम भी शामिल

बता दें कि मध्य प्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होल्कर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, कुवैत की योग शिक्षिका शेखा एजे अल सबा, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मान मिलेगा।

सूची में इन दिग्गजों के नाम

गायक अरिजीत सिंह, अभिनेता अशोक सराफ, शास्त्रीय गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे, गायिका जसपिंदर नरूला, ब्राजील में विश्व विद्या गुरुकुलम के संस्थापक जोनास मैसेटी, बिहार के किशोर कुणाल (मरणोपरांत) और क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री मिला है।

30 गुमनाम हस्तियों को भी मिला सम्मान

देश की पहली महिला कठपुतली कलाकार समेत 30 गुमनाम नायकों को भी केंद्र ने पद्मश्री से नवाजा है। भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति, एल हंगथिंग और डॉक्टर नीरजा भटला को भी पद्म श्री से नवाजा गया है। गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम भी सूची में शामिल है।

क्या है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण के तौर पर दिए जाते हैं। कला, साहित्य, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली हस्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। पद्म श्री पुरस्कार भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।