रेड कलर जालीदार बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती दिखीं Rakul Preet Singh, फैंस को किया मदहोश

रेड कलर जालीदार बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती दिखीं Rakul Preet Singh, फैंस को किया मदहोश

रेड कलर जालीदार बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती दिखीं Rakul Preet Singh

रेड कलर जालीदार बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती दिखीं Rakul Preet Singh, फैंस को किया मदहोश

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस का साझा करती रहती हैं।

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज दिख रहा है। इस थ्रोबैक तस्वीर में एक्ट्रेस समुंदर किनारे बने एक पॉइंट पर खडे होकर पोज देती हुई दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर की बिकिनी के साथ कलर फुल श्रग पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

बता दें, इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वो अपना बोल्ड अंदाज दिखाते हुए दिलकश पोज दे रही हैं।

शुरू की छतरीवाली की डबिंग

हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म छतरीवाली की डबिंग को शुरू किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरे शेयर कर दी है। तस्वीर में वो एक व्यक्ति के साथ सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं।छतरीवाली में रकुल प्रीत सिंह ने करनाल के छोटे से शहर में रहने वाली एक महिला का किरादर निभाया है, जो नौकरी ना मिलने से काफी हताशा है और अंत में कंडोम टेस्टर बन जाती है। वही फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्देशक ने कहा था कि, ये फिल्म सामाजिक पर एक प्रकार से व्यंग्य करती है। इस फिल्म का उद्देश्य कंडोम को लेकर शर्म को खत्म करना है। तेजस देओस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले किया गया है। लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नही आई है।

रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्में

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। रकुल जल्द ही जंगली पिक्चर्स की फिल्म डॉक्टर जी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य डॉक्टर का भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की ‘रन-वे 34’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म छतरीवाली एक कंडोम टेस्टर की भूमिका ने नजर आने वाली हैं।