राखी सावंत के गिरफ्तार होने की खबर; एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने FIR कॉपी ट्वीट की, पूरा मामला क्या है?

Rakhi Sawant Arrested News
Rakhi Sawant Arrested News: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत खुद को सुर्खियों से दूर नहीं होने देतीं। कभी अपने बयानों के चलते तो कभी अपने किसी और कारनामे के चलते राखी सावंत हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। फिलहाल, अब राखी सावंत के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि, मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant) के गिरफ्तार होने की जानकारी बॉलीवुड की ही एक और चर्चित एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) द्वारा दी गई है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी भी ट्वीट की है।
शर्लिन ने ट्वीट में लिखा है, 'अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी FIR 883/2022 के तहत में हुई है। कल, राखी सावंत के ABA 1870/2022 को मुंबई सेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।' हालांकि, राखी सावंत के गिरफ्तार होने की खबर में कोई पसपाटष जानकारी नहीं मिल रही है।
.gif)
शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
बताते हैं कि, शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच विवाद चल रहा है। शर्लिन चोपड़ा ने पिछले साल राखी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और अभद्रता को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।