AAP MP Sanjay Singh- राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अहम जिम्मेदारी; आम आदमी पार्टी ने AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अहम जिम्मेदारी; आम आदमी पार्टी ने AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया, केजरीवाल इस वक्त जेल में

Rajya Sabha MP Sanjay Singh Appointed Chairperson AAP Parliamentary Party

Rajya Sabha MP Sanjay Singh Appointed Chairperson AAP Parliamentary Party

AAP MP Sanjay Singh: आप आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त शराब घोटाले को लेकर जेल में हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अहम जिम्मेदारी दी है। सांसद संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह की नियुक्ति को लेकर संसद के दोनों सदनों (लोकसभा-राज्यसभा) को चिट्ठी भेजी है।

संजय सिंह ने केजरीवाल और पार्टी का आभार जताया

AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का आभार व्यक्त किया है। संजय सिंह ने कहा- दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया। अरविंद केजरीवाल जी द्वारा पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी अब दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का का अत्यंत आभार।

बता दें कि, दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी गिरफ्तार कर लिया है। जहां पहले वह ईडी के दर्ज केस में जेल में बंद थे तो वहीं अब सीबीआई ने भी केजरीवाल को हिरासत में लिया हुआ है। वहीं अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद संजय सिंह पर पार्टी की जिम्मेदारी भी है। संजय सिंह पार्टी के मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं और पीएम मोदी व बीजेपी पर तीखा हमला करते हैं। मालूम रहे कि, संजय सिंह भी शराब घोटाले मामले में आरोपी हैं और ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस वक्त वह सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर बाहर हैं।