मंच पर राहुल गांधी की प्यारी सी मस्ती, VIDEO; बहन प्रियंका गांधी को दुलारते रहे, कभी सीने से लगाते, कभी Kiss करते तो कभी बाल सहलाते

Rahul Gandhi Love With Sister Priyanka Gandhi Video Viral
Rahul Gandhi Love With Sister Priyanka Gandhi Video Viral: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी हर रोज अलग मिजाज में नजर आ रहे हैं| इस यात्रा में राहुल गांधी के वो अंदाज देखने को मिल रहे हैं| जिनसे देश की जनता पहले कभी वाकिफ ही नहीं हुई| वास्तव में राहुल ने सबको दंग कर दिया है|
वहीं इस कड़ी में अब राहुल की बहन प्रियंका गांधी के साथ एक वीडियो और कुछ तस्वीरें बेहद ज्यादा वायरल हो रही हैं| जिनपर पूरा देश मर मिटा है और अपना खूब प्यार बरसा रहा है| क्योंकि यहां नजारा राजनीति से हट के है| भाई-बहन के रिश्ते की यह झलख सबके दिल को खुश कर दे रही है| लोग भाई-बहन की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं और कह रहे हैं कि भाई-बहन का रिश्ता सबसे खास और सबसे अलग होता है|
मंच पर बहन प्रियंका गांधी को दुलारते रहे
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एकसाथ मंच पर मौजूद थे| कुर्सी पर अगल-बगल साथ बैठे हुए थे| जहां इसी बीच राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी के साथ अचानक शरारत सूझ गई| भाई-बहन की इस छेड़खानी में राहुल गांधी कभी प्रियंका गांधी को सीने से लगाते तो कभी Kiss करते तो वहीं कभी बाल सहलाते| वहीं, मंच पर भाई राहुल गांधी का दुलार देख प्रियंका गांधी भी हंसती-मुस्कराती रह गईं...
राहुल और प्रियंका का वीडियो
.gif)
.gif)
.gif)
मेरे बड़े भाई... मुझे तुम पर गर्व है
इधर, प्रियंका गांधी का भी भाई राहुल गांधी को लेकर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है| इस वीडियो में प्रियंका गांधी अपने भाई को साहस देते हुए नजर आ रहीं हैं| प्रियंका गांधी कहती हैं- मेरे बड़े भाई... मुझे तुम पर गर्व है.. तुम एक योद्धा हो| प्रियंका गांधी ने कहा कि कितना भी कोई जोर लगाले लेकिन मेरे भाई को कोई नहीं खरीद पाएगा|
प्रियंका गांधी का वीडियो
बतादें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब पंजाब और जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही है|