Russia Nuclear Bomb Force on High Alert

रूस: पुतिन विनाश पर हुए उतारू! परमाणु बम फोर्स को दे दिया यह आदेश, दुनिया के देशों में बढ़ी बेचैनी

Putin orders Russia Nuclear Bomb Force on High Alert

Putin orders Russia Nuclear Bomb Force on High Alert

विध्वंसक... घोर विध्वंसक, यह तो वाकई बेहद डरावनी और खतरनाक खबर है| दरअसल, यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस (Russia Ukraine War) ने अब अपनी परमाणु बम फोर्स (Russia Nuclear Bomb Force) को एक ऐसा आदेश दे दिया है, जिससे दुनिया के देशों में बड़े स्तर पर बेचैनी बढ़ गई है| बताया जाता है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपने रूसी रक्षा अधिकारियों की अचानक एक बड़ी बैठक बुलाई और इस बीच पुतिन ने आदेश दिया कि परमाणु बम फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा जाए| कहा जा रहा है कि, पुतिन ने परमाणु बम फोर्स को हाई अलर्ट पर इसलिए रखा है क्योंकि यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अन्य देशों की तमाम तरह की कार्रवाई से वह गुस्से में हैं|

यह भी पढ़ें - रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान

दरअसल, आपको बतादें कि दुनिया के तमाम देश रूस के विपरीत हो गए हैं और यूक्रेन के साथ खड़े रहकर रूस पर आर्थिक मार मारने के साथ यूक्रेन को हथियार मुहैया कर रहे हैं| फिलहाल आपको बतादें कि, रूस के पास परमाणु बम शक्ति बहुत बड़े स्तर पर है| रूस की परमाणु शक्ति को बेहद खतरनाक माना जाता है और अब जब पुतिन ने अपनी परमाणु शक्ति को हाई अलर्ट कर दिया है तो इसका साफ मतलब है कि अगर स्थिति बिगड़ी और पुतिन का दिमाग सनका तो पुतिन परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकेंगे|

पुतिन के दिमाग में क्या?

इधर, पुतिन के इस आदेश (Russia Nuclear Bomb Force on High Alert) पर दुनिया के तमाम देशों के बयान सामने आये हैं| अमेरिका सहित देशों का कहना है कि पुतिन का यह आदेश अस्वीकार्य है, यह मानवता के खिलाफ है| ऐसा नहीं किया जा सकता| हम इसे हर तरीके से रोकेंगे| वहीं, रूसी राष्ट्रपति परमाणु फोर्स को अलर्ट करने को लेकर कई मकसद निकाले जा रहे हैं| माना जा रहा है कि रूस सिर्फ ऐसा आदेश देकर धमकाने की कोशिश कर रहा है| दुनिया के देशों का ध्यान भटकाना चाहता है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन सहित तमाम देशों पर दवाब बनाने के लिए यह आदेश दिया है|

यूक्रेन मामले में पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|