Pushpa 2 स्टार Allu Arjun अरेस्ट; हैदराबाद भगदड़ केस में पुलिस ने घर से उठाया, 1 महिला की मौत हुई थी, अब एक्शन

Pushpa 2 Star Allu Arjun arrested in Hyderabad stampede lady died case
Allu Arjun Arrest Breaking: दिग्गज साउथ एक्टर और Pushpa 2 स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हैदराबाद संध्या थिएटर भगदड़ केस में एक महिला की मौत के बाद की गई है। इससे पहले पुलिस ने घटना के संबंध में अल्लू अर्जुन, उनकी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत FIR दर्ज की थी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस घटना में महिला के बेटे का अभी इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।
हैदराबाद पुलिस ने Allu Arjun को घर से उठाया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को उनके घर से ही गिरफ्तार (Allu Arjun Arrest) किया गया है। हैदराबाद पुलिस के अधिकारियों की टीम अल्लू अर्जुन के घर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लिया और थाने ले जाने के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि, हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में Allu Arjun को पूछताछ के लिए लाया गया है। यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। गिरफतारी के संबंध में अल्लू अर्जुन के दो अलग-अलग वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ये हैं वो वीडियो
अल्लू अर्जुन के गिरफ्तार होने से फैंस हैरान
हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के गिरफ्तार होने की खबर मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है। जहां अल्लू अर्जुन के गिरफ्तार होने की यह खबर सुन फैंस हैरान हो गए हैं और अपने हीरो के लिए चिंता कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के गिरफ्तार होने पर उनके फैंस की तमाम प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रहीं हैं। कई फैंस गुस्से में भी हैं।
हालांकि, कोई बात न बिगड़े इसके लिए कई फैंस यह भी कहते हुए देखे जा रहे हैं कि, अल्लू अर्जुन हर तरह से संपन्न है, उनके पास पर्याप्त राजनीतिक संबंध हैं और वकीलों की फौज है। वह जमानत पर बाहर आ जाएंगे। गुस्से में कोई मूर्खतापूर्ण काम न करें और खुद को जोखिम में न डालें। फिलहाल, अल्लू अर्जुन के गिरफ्तार होने के बाद हैदराबाद में पुलिस अलर्ट है और हर तरह से निगरानी कर रही है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
महिला के परिवार को 25 लाख देने का ऐलान किया था
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने धमाका मचा रखा है। लेकिन इस फिल्म से जुड़े एक घटनाक्रम ने एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील कर दीं। 4 दिसंबर की रात 'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने से 35 वर्षीय रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही इस महिला के बेटे का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं हाल ही में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घटना पर दुख और खेद व्यक्त किया था। घटना को लेकर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर 3 मिनट से ज्यादा का वीडियो जारी किया। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन ने मृतक महिला के परिवार के दर्द पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद की बात कही। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने यह भी बताया कि, वह शोकाकुल परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलने भी जाएंगे।
अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कहा था, ''संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें। मैं परिवार के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूँगा। शोक मनाने के लिए उनके स्थान की आवश्यकता का सम्मान करते हुए, मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा से गुजरने में उनकी मदद करने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हूं''.
परिवार को 25 लाख देंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने आगे कहा था कि, यह घटना स्वीकार नहीं है और यह नहीं होनी चाहिए थी। उनके फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान घटना में उन महिला, एक मां की यूं जान जाना दुखी कर रहा है। अल्लू अर्जुन ने घटना में में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद और बेटे के इलाज का वादा किया है। इसी के साथ अल्लू अर्जुन ने लोगों से अपील की कि वह जश्न मनायें, ये तो ठीक है लेकिन इस दौरान बेहद सावधानी रखें और सुरक्षित अपने घर लौटें।
बता दें कि, इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया। बताया जाता है कि, फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान अल्लू अर्जुन अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ थिएटर पहुंचे थे। इस बीच वहां मौजूद जनसैलाब अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए परिसर में उमड़ पड़े। इस बीच धक्का-मुक्की हुई। जिससे स्थिति बिगड़ गई और भगदड़ मची।
सिनेमाघरों में 'पुष्पा 2: द रूल' की आंधी
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वहीं फिल्म रिलीज होते ही धमाका कर रही है। सिनेमाघरों में 'पुष्पा 2: द रूल' की आंधी है। पुष्पा 2 को देखने के लिए लोगों में ऐसा क्रेज है कि अब तक फिल्म वर्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर लोग थिएटर के अंदर से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। पुष्पा 2 की टिकटों के लिए कतारें देखी जा रहीं हैं।
Pushpa 2 पर लोगों के Reviews
Pushpa 2 देखने वाले लोग अल्लू अर्जुन की फायर एक्टिंग की मुंह भर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, फिल्म फुल पैसा वसूल है। लगभग 3 घंटे 20 मिनट की यह फिल्म एक मिनट के लिए भी बोर नहीं करती। लोगों का कहना है कि, एक भी सेकंड आपको ऐसा नहीं लगेगा की फ़िल्म कहीं स्लो है, पूरी फिल्म टोटल फायर है शुरू से अंत तक और एंटरटेनमेंट-एक्शन से भरपूर है। लोगों ने कहा कि, Pushpa में जहां पुष्पा फ्लावर नहीं फायर था। इस बार वो 'वाइल्ड फायर' है। (सोशल मीडिया से ली गईं लोगों की प्रतिक्रियाएं)
- allu arjun breaking news
- allu arjun arrest news
- allu arjun arrest news update
- allu arjun arrest breaking
- allu arjun arrested video
- pushpa 2 star allu arjun arrested
- allu arjun arrest shocked news
- allu arjun arrested in stampede case
- allu arjun arrested in lady died case
- hyderabad police arrested allu arjun
- allu arjun pushpa 2
- hyderabad pushpa 2 screening
- pushpa 2 the rule in cinemas
- pushpa 2 the rule reviews
- pushpa 2 the rule screening
- allu arjun hyderabad tragedy