पंजाब CM का डांस हुआ वायरल; भगवंत मान का ऐसा नाच नहीं देखा होगा, केजरीवाल की बेटी की शादी में गज़ब थिरके, यहां देखिए वीडियो

Punjab CM Bhagwant Mann Dance Viral Video Kejriwal Daughter Marriage

Punjab CM Bhagwant Mann Dance Viral Video Kejriwal Daughter Marriage

Punjab CM Dance Video: पंजाब के सीएम भगवंत मान इस समय सुर्खियों में हैं। इसके पीछे वजह है उनका डांस। सीएम भगवंत मान का डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी देखे ही जा रहे हैं। दरअसल, बीते शुक्रवार (18 अप्रैल) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी का मौका था। कपूरथला हाउस में शादी का आयोजन किया गया। शादी में परिवार के लोगों और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने परिवार के साथ इस शादी में शिरकत की। जहां इस बीच सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के डांस फ्लोर पर पंजाब का ऐसा भांगड़ा डांस ठोका कि वह वायरल डांस बन गया। भगवंत मान का डांस वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया कि कुछ ही देर में तेजी से वायरल होने लगा. इस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। वहीं भगवंत मान के डांस को राजनीतिक तौर पर लेकर तंज़ भी कसे गए। जिस पर राजनीतिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

वीडियो


केजरीवाल के डांस का वीडियो वायरल

भगवंत मान के साथ-साथ केजरीवाल के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि यह डांस का वीडियो उनकी बेटी हर्षिता की सगाई का है। नीचे वायरल वीडियो में केजरीवाल का डांस देखा जा सकता है।

वीडियो

कौन है केजरीवाल की बेटी का दुल्हा?

केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ संपन्न हुई है। दोनों की सगाई इसी 17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में हुई थी। सूत्रों के मुताबिक 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन होगा। इस कार्यक्रम में कई खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभव जैन ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। वे हर्षिता के साथ ही आईआईटी दिल्ली में पढ़ते थे। दोनों की पहली मुलाकात आईआईटी कैंपस में हुई थी।

हर्षिता ने भी आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वे अपने डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर रही थीं. संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा संभव और हर्षिता ने हाल ही में साथ मिलकर एक स्टार्टअप भी शुरू किया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने नोएडा स्थित डीपीएस से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। 2014 में IIT एडवांस परीक्षा पास करने के बाद आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया।

Kejriwal Daughter Marriage

Kejriwal Daughter Marriage

Kejriwal Daughter Marriage