बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

Sunny Deol Film JAAT Controversy FIR File In Punjab Randeep Hooda News

Sunny Deol Film JAAT Controversy FIR File In Punjab Randeep Hooda News

JAAT Movie Controversy: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म JAAT पर बवाल मच गया है। वहीं साथ ही सनी देओल के खिलाफ पंजाब के जालंधर में FIR दर्ज हुई है। सनी देओल के अलावा FIR में एक्टर रणदीप हुड्डा, फिल्म डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर का भी नाम दर्ज कराया गया है और सभी को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर फिल्म JAAT के जरिये धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।

दरअसल, फिल्म JAAT में चर्च के एक सीन पर विवाद पैदा हुआ है। जिसमें ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। पंजाब में ईसाई समुदाय ने फिल्म के इस सीन का विरोध जताया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईसाई समुदाय की बढ़ती नाराजगी के कारण जाट फिल्म से चर्च का विवादित सीन हटा दिया गया है।

वहीं ईसाई समुदाय का कहना है कि, बॉलीवुड वाले जानबूझकर ये साजिश करते हैं। ये देश में अशांति फैलाने की स्थिति बनाते हैं। जिस तरह से फिल्म JAAT चर्च पर गलत तरह से सीन पर फिल्माया गया। इससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत कर समुदाय को भड़काने की कोशिश की गई। ईसाई समुदाय ने कहा कि, बॉलीवुड में फिल्म बनाने वालों को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए।

JAAT Movie Controversy

10 अप्रैल को रिलीज हुई थी JAAT

सनी देओल स्टारर फिल्म JAAT पिछले सप्ताह 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में भीड़ जुटाने में कामयाब रही। जाट ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर को भी पीट दिया। लोगों में JAAT को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिला। खासकर सनी देओल की वजह से लोग और ज्यादा क्रेज़ी दिखे। वहीं सनी देओल के साथ इस फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा ने विलेन के रूप में गज़ब भूमिका बांधी।

कुलमिलाकर लोगों के रिव्यू फिल्म को लेकर अच्छे रहे। लोगों का कहना था कि, फ़िल्म कहीं भी ढीली नहीं पड़ती है और कहीं भी बोर नहीं करती। इस फ़िल्म की कास्टिंग इसका बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है। वहीं लोगों ने कहा कि, सनी देओल के सामने रणदीप हुड्डा के कैरेक्टर को जिस तरह बिल्ड किया गया है, वो कमाल है। रणदीप हुड्डा ने शानदार एक्टिंग की है, वह सनी देओल के सामने कम नहीं दिखे।

JAAT Movie Controversy