अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत? NASA की सुनीता विलियम्स का ये जवाब एक बार सुन लीजिए, जानिए क्या बता रहीं? VIDEO

How India Look From Space NASA Sunita Williams Amazing Reply Video
How India Look From Space: अमेरिका में NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को भला कौन नहीं जानता। वह अभी हाल ही में अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटी हैं। सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) अपने सह अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में लगभग 9 महीनों तक फंसी रहीं। शायद ही उन्होंने यह कल्पना की होगी कि अंतरिक्ष में जाने के बाद उन्हें वापसी के लिए इतना लंबा इंतजार करना होगा।
सुनीता विलियम्स को लाने की कई कोशिशें पहले की गईं लेकिन बात नहीं बनी। दिन पर दिन सुनीता विलियम्स के साथ अंतरिक्ष में रिस्क बढ़ता जा रहा था। आखिर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फैसला किया कि, किसी भी कीमत पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को सुरक्षित धरती पर वापस लाया जाएगा। इसके लिए ट्रंप ने एलन मस्क को ज़िम्मेदारी दी। जिसके बाद एलन मस्क की SpaceX की मदद से सुनीता विलियम्स को धरती पर सफलतापूर्वक लाया जा सका।
बता दें कि, भारतीय मूल की NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स यूं तो पहले भी दो बार अंतरिक्ष स्टेशन जा चुकी थीं लेकिन इस बार शायद ही उन्होंने यह सोचा होगा कि तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने के बाद उनकी वापसी इतनी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी और उनकी जान को खतरा पैदा हो जाएगा। बहराल अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के साथ घटी यह घटना (Sunita Williams in Space) इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है।
अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत?
फिलहाल, अब धरती पर सुरक्षित लौटने के बाद सुनीता विलियम्स ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में जब उनसे कई सवाल हुए तो इस बीच एक सवाल में उनसे यह भी पूछा गया कि, अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ''भारत अद्भुत है, जब भी हर बार हम हिमालय के ऊपर से गुजरे तो हमें अविश्वसनीय तस्वीरें देखने को मिलीं, यह बिल्कुल आश्चर्यजनक था। ऐसा लगता था जैसे कोई लहर उठी हो और भारत में आकर बह रही हो।''
वहीं सुनीता विलियम्स ने आगे कहा, ''अंतरिक्ष से भारत कई शानदार रंगो में दिख रहा था। पूर्व की तरफ से आने पर गुजरात और मुंबई में तो धरती के रंग और भी निखरकर दिखाई दे रहे थे। मुझे लगता है कि जब आप पूर्व से गुजरात और मुंबई में आते हैं, और आप वहां मछली पकड़ने का बेड़ा देखते हैं जो वहां तट से दूर है, यह आपको थोड़ा सा संकेत देता है, यहां हम भारत के ऊपर हैं।''
इसके अलावा सुनीता विलियम्स ने कहा, ''पूरे भारत में, मुझे लगता है कि मुझे रोशनी का नेटवर्क नजर आ रहा था और बड़े शहरों से छोटे शहरों तक जा रहा था। यह सब रात को देखना अविश्वसनीय था। वहीं दिन के दौरान निश्चित रूप से हिमालय ध्यान खींचता था।" वहीं सुनीता विलियम्स ने भारत को एक महान देश और एक शानदार लोकतंत्र बताया। साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति की सराहना की और इसके प्रयासों का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की।
भारत आएंगी सुनीता विलियम्स?
NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की हैं। ऐसे में जब सुनीता विलियम्स से भारत जाने को लेकर सवाल हुआ तो जानिए उन्होंने क्या कहा? सुनीता विलियम्स ने कहा, ''वो अपने "पिता के देश" की यात्रा करने की उम्मीद करती हैं। वह भारत यात्रा की योजना बना रहीं हैं। वहीं, उनके साथ अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके सहयोगी रहे बुच विल्मोर भी भारत दौरा करना चाहते हैं।''
अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?
बता दें कि, जब ये प्रश्न 1984 में, भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था- "मैं बगैर किसी झिझक के कह सकता हूं कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।" अब चार दशक बाद जब अमेरिका की सुनीता विलियम्स से ये सवाल किया गया तो उन्होंने भी उसी नजारे को बयां किया। जिसका जिक्र भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने बहुत पहले किया था।