पंजाब में IPS अफसरों के तबादले; चंडीगढ़ SSP रहे कुलदीप चहल लुधियाना CP पद से हटाए गए, स्वपन शर्मा को दी जिम्मेदारी

Punjab IPS Transfers List Today IPS Kuldeep Chahal Swapan Sharma

Punjab IPS Transfers List Today IPS Kuldeep Chahal Swapan Sharma

Punjab IPS Transfers: पंजाब में पुलिस और प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। जहां राज्य सरकार ने एक बार फिर 2 IPS अफसरों को तब्दील किया है। इस कड़ी में लुधियाना पुलिस कमिश्नर को बदल दिया गया है। यहां कुलदीप चहल को हटाकर अब IPS स्वपन शर्मा को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

स्वपन शर्मा अभी डीआईजी फिरोजपुर रेंज की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। शर्मा की जगह अब हरमनबीर सिंह को यह ज़िम्मेदारी दी गई है। ज्ञात रहे कि, लुधियाना CP पद से हटाए गए IPS कुलदीप चहल चंडीगढ़ SSP भी रह चुके हैं. वह चंडीगढ़ में अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही पंजाब लौट गए थे। इस बीच भगवंत मान सरकार और तत्कालीन राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच टकराव भी दिखा था।

आदेश

Punjab IPS Transfers List Today IPS Kuldeep Chahal Swapan Sharma