पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर चलीं गोलियां; गाड़ी का पीछा करते रहे बदमाश, कई राउंड फायर झोंके, CCTV वीडियो सामने आया

Punjab Former Congress MLA Kulbir Zira Several Rounds Firing News

Punjab Former Congress MLA Kulbir Zira Several Rounds Firing News

Punjab Crime News: पंजाब से एक बड़ी घटना सामने आई है। फिरोजपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं हैं। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। हमले के बाद जीरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन के साथ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मालूम रहे कि, कुलबीर जीरा 2017 से 2022 तक कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वहीं राजनीतिक रूप से कुलबीर जीरा काफी सुर्खियों में रहे हैं।

बदमाशों ने गाड़ी का काफी दूर तक पीछा किया

बताया जाता है कि, कुलबीर जीरा बीती रात किसी काम से निकले हुए थे। इसी बीच रास्ते में वह जब अपनी गाड़ी से जा ही रहे थे तो अचानक एक क्रेटा कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद शेर खां गांव के पास बदमाशों ने गोलियां चलनी शुरू कर दीं। उस कार से बदमाशों ने कुलबीर जीरा की गाड़ी पर कई राउंड फायर किए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई भी गोली ज़ीरा को नहीं लगी और वह बाल-बाल बचे।

CCTV वीडियो सामने आया

पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर हमले के दौरान का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कुलबीर जीरा कुछ समय से पुलिस को शिकायतें देते आ रहे हैं कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं, व्हट्सएप फोन आते हैं, जिनमें उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ज़ीरा के परिवार में हड़कंप का माहौल है।

Punjab Former Congress MLA Kulbir Zira Several Rounds Firing News