CM भगवंत मान पंजाब में AAP प्रधान पद छोड़ रहे; पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल के सामने इच्छा जताई, पद छोड़ने की यह वजह बताई

CM Bhagwant Mann Leaving The Post Of Aam Aadmi Party Punjab Chief

CM Bhagwant Mann Leaving The Post Of Aam Aadmi Party Punjab Chief

CM Bhagwant Mann News: सीएम भगवंत मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रधान पद को छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के सामने अपनी बात रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब सीएम भगवंत मान यह चाहते हैं कि, पंजाब में आप प्रधान की अहम ज़िम्मेदारी किसी और को दी जाये। इस पद के लिए किसी और को भी मौका मिलना चाहिए।

पंजाब को फुल टाइम AAP प्रधान मिले

भगवंत मान का कहना है कि, इस समय उनके पास पंजाब सीएम का बड़ा दायित्व भी है और वह पिछले करीब सात सालों से पंजाब आप प्रधान की ज़िम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। अभी सीएम और प्रधान पद की ज़िम्मेदारी एकसाथ उनके ऊपर है। ऐसे में वह चाहते हैं कि, पार्टी को फुल टाइम प्रधान मिले। ऐसे में अन्य नेताओं को मौका भी मिलेगा और पंजाब में आम आदमी पार्टी संगठन को ज्यादा समय देते हुए उसे और सक्रिय किया जा सकेगा।

2017 में पहली बार बने थे AAP पंजाब के हेड

2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें 2017 में पहली बार पंजाब में आम आदमी पार्टी संयोजक/प्रधान पद की ज़िम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद 2018 में भगवंत मान ने इस ज़िम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 2019 में दूसरी बार फिर से भगवंत मान को पंजाब में आम आदमी पार्टी संयोजक/प्रधान बनाया गया। तब से वह लगातार AAP प्रधान पद संभाल रहे हैं।