के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

Punjab New Chief Secretary KAP Sinha Appointment

Punjab New Chief Secretary KAP Sinha Appointment

पंजाबवासियों से मिले अपार प्रेम को लौटाने का समय: के.ए.पी. सिन्हा

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर: Punjab New Chief Secretary KAP Sinha Appointment: पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी श्री के.ए.पी. सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण किया। श्री सिन्हा के पास मुख्य सचिव के वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव (कार्मिक), आम राज प्रबंध और विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

नए मुख्य सचिव का पद ग्रहण करने के बाद श्री सिन्हा ने कहा कि विभिन्न पदों और विभागों में सेवाएं देते हुए उन्हें पंजाब राज्य और यहां के लोगों से अपार प्रेम और सम्मान मिला है और आज नए पद को संभालते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब वह इस सम्मान को पंजाब की भलाई के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लौटाने का समय है, जो वह पंजाबवासियों की सेवा करके पूरा करेंगे।

Punjab New Chief Secretary KAP Sinha Appointment

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लोगों को स्वच्छ और पारदर्शी नागरिक सेवाएं प्रदान करती रहेगी। सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

आज श्री सिन्हा के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सिविल अधिकारियों में विकास प्रताप, आलोक शेखर, डी.के. तिवारी, तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार, दिलीप कुमार, भावना गर्ग, अजॉय शर्मा, गुरकिरत किरपाल सिंह, वी.एन. जादे, गुरप्रीत कौर सपरा, मालविंदर सिंह जग्गी, अभिनव त्रिखा, रामवीर, सोनाली गिरी, केशव हिंगोनिया, सुरभि मलिक, हरप्रीत सिंह सूदन, जसप्रीत सिंह, राहुल, बलदीप कौर, नीरू कतियाल गुप्ता शामिल थे।

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित सभी अधिकारियों ने नए मुख्य सचिव श्री सिन्हा के साथ विभिन्न विभागों में काम करने और फील्ड पोस्टिंग के दौरान के अनुभव साझा किए और विश्वास जताया कि राज्यवासियों की भलाई के लिए टीम के रूप में काम किया जाएगा।

Punjab New Chief Secretary KAP Sinha Appointment

गौरतलब है कि श्री के.ए.पी. सिन्हा वर्तमान में विशेष मुख्य सचिव (विकास) और वित्त आयुक्त (राजस्व) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले, उन्होंने वित्त, कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संसदीय मामले, सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, उद्योग एवं वाणिज्य, और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है।

वे पंजाब में फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा और गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

श्री सिन्हा ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर, एलएलएम, और बी.टेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की है। 

यह भी पढ़ें:

स्कूल और सरकार का सराहनीय पहल,पेड़ लगाओ, भविष्य संवारो

पंजाब में सरकारी छुट्टी की घोषणा; इस दिन बंद रहेंगे सभी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज, सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना, देखें

पंजाब सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को हटाया; अब नए चीफ सेक्रेटरी होंगे KAP सिन्हा, 1992 बैच के सीनियर IAS अफसर