Punjab में Congress को फिर झटका: एक नहीं, दो नहीं... कई बार विधायक, कैबिनेट मंत्री रहे इस वरिष्ठ नेता ने यह पार्टी ज्वाइन की

Punjab Sarwan Singh Phillaur joined Shiromani Akali Dal (Sanyukt)
सिर पर पंजाब विधानसभा चुनाव है और ऐसे में यहां दल बदल का खेल चल रहा है| नेता एक दल से दूसरे दल में जा रहे हैं| वहीं, इस कड़ी में सोमवार को पंजाब कांग्रेस को एक और झटका लगा है| दरअसल, वरिष्ठ नेता सरवन सिंह फिल्लौर पंजाब कांग्रेस को अलविदा कहते हुए सुखदेव सिंह ढ़ींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में शामिल हो गए हैं| सरवन सिंह फिल्लौर के साथ उनके बेटे दमनवीर फिल्लौर ने शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का दामन थामा है| बतादें कि, सरवन सिंह फिल्लौर की पंजाब की राजनीति में एक दिग्गज नेता के रूप में गिनती होती है|
कई बार विधायक, कैबिनेट मंत्री रहे...
बतादें कि, सरवन सिंह फिल्लौर कई बार विधायक रह चुके हैं| सरवन सिंह फिल्लौर ने 1977 में पहली बार फिल्लौर से अकाली दल के टिकट पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी| इसके बाद वह 1980, 1985, 1997 और 2007 में फिल्लौर से जीतते चले गए| इसके अलावा 2012 में, उन्होंने करतारपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और यहां से भी जीत हासिल की| बतादें कि, सरवन सिंह फिल्लौर पंजाब में कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्राप्त कर चुके हैं|