मोहाली में निहंगों की खूनी झड़प; कौमी इंसाफ मोर्चे में चलीं तलवारें, एक का कलाई से हाथ कटा, गंभीर हालत में PGI रेफर

Punjab Quami Insaf Morcha Bloody Clash
Punjab Quami Insaf Morcha Bloody Clash: चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली में निहंगों की खूनी झड़प देखने को मिली है। दरअसल, यहां चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे में निहंग सिंहों के दो ग्रुप आपस में झड़प कर बैठे। जिसके बाद दोनों ग्रुपों में तलवारें चलीं गईं और इस दौरान एक नौजवान निहंग सिंह को बुरी तरह से जख्मी कर लहूलुहान कर दिया गया। तलवार के हमले में निहंग सिंह का हाथ भी कलाई से कटा है। हालांकि, हाथ अलग नहीं हुआ है। फिलहाल निहंग सिंह को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसका चल रहा है। घायल निहंग की पहचान बब्बर सिंह चंडी के रूप में हुई है। जो बाबा अमना ग्रुप से जुड़ा हुआ बताया जाता है।
.jpg)
कहासुनी के बाद हुई खूनी झड़प
मिली जानकारी के अनुसार, निहंग सिंहों के इन दोनों ग्रुपों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। धीरे-धीरे यह कहासुनी इस हद तक बढ़ गई कि खूनी झड़प शुरू हो गई और इस बीच मयान से तलवारें खिंच गईं। जहां इस दौरान निहंग बब्बर सिंह चंडी को बुरी तरह से जख्मी कर लहूलुहान कर दिया गया। हमले के बाद निहंग बब्बर सिंह चंडी सड़क पर अचेत होकर गिर गया था। सड़क भी खून से लाल हो गई। वहीं काफी खून निकलता देखकर निहंग बब्बर सिंह को मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
.jpg)
पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा
इधर, निहंगों की खूनी झड़प और चीखने-चिल्लाने की आवाज से जहां आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी भी फौरन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मोर्चा वाली जगह पर अभी हालात सामान्य हैं।
रिपोर्ट- निजी संवाददाता