Captain attacks on Sidhu

Captain attacks on Sidhu: जमकर गरजे कैप्टन अमरिंदर, बोले - सिद्धू का बुरा हाल होगा... गुरु की चुनौती पर भी दिया ऐसा करारा जवाब

Captain attacks on Sidhu

Captain attacks on Sidhu: पंजाब (Punjab) की राजनीति (Politics) में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है| पंजाब का विधानसभा चुनाव- 2022 (Punjab Assembly Election - 2022) बेहद दिलचस्प होने वाला है| बरहाल, बात करते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) की| जो कि कभी कांग्रेस में रहे और पंजाब के सीएम भी रहे| और अब हाल यह है कि वह कांग्रेस (Congress) को मात देने के लिए अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं और उस बीजेपी से जा मिले हैं| जिस पर वह कभी कटाक्ष किया करते थे| खैर राजनीति में ये सब होता रहता है|

फिलहाल, अब कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की हार तो चाहते ही चाहते हैं साथ ही सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर वह सबसे ज्यादा खार खाये हुए हैं| कैप्टन बार-बार यह कह रहे हैं कि वह सिद्धू को जीतने नहीं देंगे| सिद्धू पंजाब के लिए सही आदमी नहीं है| कैप्टन ने सिद्धू के लिए कई तीखे और मजाकिया शब्दों का प्रयोग भी किया है| इसके अलावा अब कैप्टन का सिद्धू के बारे में एक और बयान सामने आया है|

सिद्धू का बुरा हाल होगा ....

सिद्धू पंजाब की अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं| जहां कैप्टन ने कहा कि सिद्धू का अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर इस बार बुरा हाल होगा| मैं इस बात का दावा करता हूं सिद्धू की इस बार बुरी हालत होनी है| वहीं, ध्यान रहे कि सिद्धू ने हाल ही में अपने नामांकन के दौरान कैप्टन को चुनौती दी थी कि वे पटियाला छोड़कर आ जाएँ अमृतसर| लड़ें मेरे सामने| पता चल जाएगा| जहां सिद्धू की इस चुनौती पर कैप्टन ने कहा कि मैं क्यों लडूंगा जाके वहां| हमारे और लोगों में से कोई लड़ेगा वहां पर|

चन्नी-सिद्धू आपस में ही लड़ रहे...

कैप्टन ने आगे कहा कि चन्नी-सिद्धू आपस में ही लड़ रहे हैं| सभी जानते हैं कि चन्नी की लड़ाई सिद्धू के साथ है| कैप्टन ने कहा कि वो लड़ते रहें| अब पंजाब को सुरक्षित सरकार की ज़रुरत है। कैप्टन ने मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि इसका अभी फैसला नहीं हुआ है| कैप्टन ने कहा कि इतना पक्का है कि पंजाब में हमारे गठबंधन की सरकार बनने जा रही है|

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले सरकार बनेगी.....

इधर, पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी यह दावा किया कि भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन पटियाला सहित सभी 117 सीटों पर इतिहास रचेगा, क्योंकि पंजाब के लोगों के लिए राज्य और देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण रही है। जरूर बनेगी सरकार|

Captain attacks on Sidhu

पटियाला शहर से आज कैप्टन ने नामांकन भरा...

बतादें कि, सोमवार को पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला शहर से से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है| इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। बतादें कि, कांग्रेस में रहते हुए इस सीट पर 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ही जीते थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के डॉ. बलबीर सिंह को 52407 मतों के अंतर से हराया था।

Captain Amrinder Nomination