पंजाब पुलिस में नौकरी का मौका; CM भगवंत मान ने इतने पदों पर भर्ती की घोषणा की, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म, सब जानिए
![Punjab Police Vacancy 2025 Announcement CM Bhagwant Mann Govt Jobs News](https://www.arthparkash.com/uploads/Punjab-Police-Vacancy-2025-.jpg)
Punjab Police Vacancy 2025 Announcement
Punjab Police Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे पंजाब के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पंजाब पुलिस में भर्ती निकाली गई है। कुल 1,746 पदों पर भर्ती की जानी है। जिला कैडर में 1,261 और सशस्त्र कैडर में 485 पद भरे जाएंगे। सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में भर्ती (Punjab Police Recruitment 2025) को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि, उनकी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।
इस तारीख तक भर सकेंगे पंजाब पुलिस के फॉर्म
पंजाब पुलिस की इस भर्ती में आवेदन को लेकर भी जानकारी दे दी गई है। पंजाब पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन की इच्छा रखने वाले युवा 21 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें पंजाब पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां उन्हें अप्लाई करने का विकल्प मिल जाएगा। जिस पर क्लिक करने के बाद वह आवेदन की प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं।
CM भगवंत मान ने कहा- रंगला पंजाब बनाना है
सीएम भगवंत मान ने आज मंत्रियों संग कैबिनेट मीटिंग भी की है। सीएम मान ने सोशल मीडिया X पर लिखा- वादे के अनुसार पंजाब पुलिस विभाग में कुल 1746 नई रिक्तियां निकाली गई हैं। 21 फरवरी से 13 मार्च तक नौजवान आवेदन कर सकते हैं। ज़िला काडर में 1261 और हथियारबंद काडर में 485 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। हमारी सरकार का उद्देश्य रंगला पंजाब बनाना है जिसमें नौजवानों की भूमिका सबसे अहम है और यह सपना युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार देने से ही पूरा हो सकता है।
पंजाब में और भी सरकारी नौकरियां आएंगी
सीएम भगवंत मान ने घोषणा की है कि, आने वाले समय में युवाओं के लिए और भी सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। सीएम मान ने कहा, आने वाले दिनों में और भी सरकारी नौकरियाँ नौजवानों का इंतजार कर रही हैं। जिसके विवरण जल्द साझा किए जाएंगे।
ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ 'ਚ ਕੁੱਲ 1746 ਨਵੀਆਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਕੱਢੀਆਂ ਗਈਆਂ ਨੇ। 21 ਫ਼ਰਵਰੀ ਤੋਂ 13 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਅਪਲਾਈ ਕਰ ਸਕਦੇ ਨੇ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਡਰ 'ਚ 1261 ਅਤੇ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਕਾਡਰ 'ਚ 485 ਆਸਾਮੀਆਂ ‘ਤੇ ਭਰਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਮਕਸਦ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਸਭ ਤੋਂ… pic.twitter.com/KPvpSPAHJy
24 फरवरी को पंजाब विधानसभा सत्र बुलाया
आज की कैबिनेट मीटिंग में पंजाब विधानसभा सत्र बुलाने का भी फैसला लिया गया है। सीएम भगवंत मान की सरकार ने 24 और 25 फरवरी को पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है। इस सत्र में पंजाब के लोगों के लिए बड़ी घोषणायेँ देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें...