पंजाब पुलिस का यह AIG अब कैदी, पटियाला जेल में बंद किया गया, पढ़िए मोहाली कोर्ट का सख्त आदेश

Punjab Police AIG Ashish Kapoor Sent To Patiala Jail
Punjab Police AIG Ashish Kapoor Sent To Patiala Jail : पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर अब पटियाला जेल में बंद रहेंगे| दरअसल, रिमांड खत्म होने के बाद आज आशीष कपूर को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था| जहां से उन्हें कोई राहत न देते हुए सीधा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया| अब 14 दिन बाद दोबारा आशीष कपूर को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा|
.gif)
6 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी
ध्यान रहे कि, भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 6 अक्टूबर को AIG आशीष कपूर को गिरफ्तार (AIG Ashish Kapoor Arrested) कर लिया था| AIG आशीष कपूर पर एक करोड़ रुपए रिश्वत लेकर आरोपियों को बरी कराने का आरोप है| यह मामला 2018 का बताया जाता है| इसके अलावा आशीष कपूर पर अमृतसर सेंट्रल जेल में अधीक्षक के पद पर तैनात रहते एक महिला से रेप और वसूली के भी आरोप लगे हैं| AIG आशीष कपूर का विवादों से लगातार नाता रहा है|
आय से अधिक सम्पत्ति मामले में विजिलेंस ने की थी रेड
मालूम रहे कि, बीते 25 अगस्त को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीमें एआईजी आशीष कपूर (AIG Ashish Kapoor) के मोहाली सेक्टर-88 स्थित आलिशान घर पर पहुंची थीं और अपनी छापेमारी की कार्रवाई शुरु की थी| विजिलेंस की टीमों ने पूरे घर की घेराबंदी करते हुए चप्पा-चप्पा छाना था और इस दौरान कई अहम चीजों के साथ तमाम अहम दस्तावेज विजिलेंस द्वारा अपने कब्जे में लेने की बात सामने आई थी| AIG आशीष कपूर पर विजिलेंस की यह रेड काली कमाई के साथ आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने को लेकर पड़ी थी|
हाल ही में विजिलेंस कर चुकी है एक आईएएस की गिरफ्तारी
ध्यान रहे कि, इससे पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के एक आईएएस अफसर को भी गिरफ्तार कर चुकी है| 2008 बैच के आईएएस अफसर संजय पोपली को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था| संजय पोपली काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे| वह रिश्वत लेते थे| ताजे मामले में वह सीवरेज के मामले में रिश्वत मांग रहे थे| सीवरेज के करोड़ों के एक प्रोजेक्ट में उनका कमीशन था|