Gulab Chand Kataria- पंजाब के नवनियुक्त गवर्नर ने शपथ से पहले शिव आराधना की; पद ग्रहण करने से पहले मंदिर पहुंचे गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के नवनियुक्त गवर्नर ने शपथ से पहले शिव आराधना की; पद ग्रहण करने से पहले मंदिर पहुंचे गुलाब चंद कटारिया, पूजा-पाठ में लीन

Punjab Newly Appointed Governor Gulab Chand Kataria In Shiv Mandir

Punjab Newly Appointed Governor Gulab Chand Kataria In Shiv Mandir

Gulab Chand Kataria: पंजाब के नवनियुक्त गवर्नर और चंडीगढ़ के नए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आज पदभार संभाल रहे हैं। पंजाब राजभवन में वह गवर्नर पद की शपथ ग्रहण करेंगे। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले गुलाब चंद कटारिया पूजा-पाठ में लीन नजर आये हैं। कटारिया बुधवार सुबह सेक्टर-8सी स्थित शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव के चरणों में माथा टेका और शिव आराधना की। इस दौरान मंदिर में पंडित जी ने कटारिया से पूजा-पाठ कराई।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने मुलाक़ात की

गुलाब चंद कटारिया के मंदिर पहुंचने के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने उनसे मुलाक़ात की। लकी ने कटारिया को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया की पूजा-पाठ में लकी उनके साथ ही मौजूद रहे। वहीं लकी के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी गुलाब चंद कटारिया का स्वागत और अभिनंदन किया।

Punjab Newly Appointed Governor Gulab Chand Kataria In Shiv Mandir

 

गौरतलब है कि, गुलाब चंद कटारिया मंगलवार शाम चंडीगढ़ पहुंच गए थे। जहां एयरपोर्ट पर उनका पंजाब सरकार के मंत्रियों और चंडीगढ़ के अधिकारियों ने स्वागत किया था। इसके बाद जब वह पंजाब राजभवन पहुंचे तो यहां उन्हें पंजाब पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अभी तक असम के गवर्नर थे गुलाब चंद कटारिया

गुलाब चंद कटारिया की गिनती बीजेपी के मोस्ट सीनियर नेताओं में होती है। कटारिया मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर शहर से हैं। वह 1977 में राजस्थान के उदयपुर शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह यहां से कई बार विधायक चुने गए। वहीं कटारिया ने साल 1998 में उदयपुर छोड़कर बड़ी सादड़ी से भी चुनाव जीता था।

इसी के साथ कटारिया राजस्थान में शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सहित दो बार गृहमंत्री रहे हैं। वहीं कटारिया 2023 में असम के 31वें राज्यपाल बनाए गए थे। इसके बाद से वह असम के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाले रहे थे. लेकिन अब कटारिया को पंजाब के 30वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। 28 जुलाई को उनकी नियुक्ति की गई।