पंजाब में IPS अफसरों के तबादले; कई जिलों में नए SSP लगाए गए, जालंधर कमिश्नर का तबादला, DIG-AIG भी बदले गए

Punjab IPS Transfers Today List Govt Order CM Bhagwant Mann News
Punjab IPS Transfers: पंजाब सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कई IPS अफसर तब्दील कर दिए गए हैं। यानि अफसरों को इधर से उधर किया गया है। जहां इसी कड़ी में कई जिलों में नए SSP लगाए गए हैं। वहीं इसी प्रकार जालंधर पुलिस कमिश्नर का भी तबादला हो गया है। साथ ही DIG-AIG भी बदले गए हैं। नीचे ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी विस्तार से देखी जा सकती है।
बता दें कि, भगवंत मान सरकार इन दिनों करप्शन को लेकर कड़े अंदाज में हैं और विभिन्न विभागों के अफसरों और कर्मचारियों पर लगातार गाज गिर रही है। अब पुलिस महकमे में ये फेरबदल भी इसी कार्रवाई का एक हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।
यह पढ़ें...
पंजाब में 52 पुलिसवाले बर्खास्त; करप्शन के खिलाफ भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, 2 दिन पहले ही DC को किया था सस्पेंड