फिर से तकरार: तत्काल हटाइए PAU लुधियाना के VC को, आपने गैरकानूनी नियुक्ति की... पंजाब के राज्यपाल का भगवंत मान सरकार को निर्देश

Punjab Governor On PAU Ludhiana VC Appointment
Punjab Governor On PAU Ludhiana VC Appointment : पंजाब के राज्यपाल और यहां की भगवंत मान सरकार के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है| अब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मान सरकार को एक और नया फरमान सुना दिया है| दरअसल, राज्यपाल ने PAU लुधियाना के VC को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है|
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि, PAU लुधियाना के VC की नियुक्ति गैरकानूनी तरीके से की गई है| नियुक्ति में UGC के नियमों का भी किसी तरीके से पालन नहीं किया गया है| इसलिए यह नियुक्ति अवैध है और ऐसे में सरकार इसे रद्द करते हुए नए VC को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करे|
19 अगस्त को थी नए VC की नियुक्ति
ज्ञात रहे कि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (Punjab Agricultural University - PAU) लुधियाना में वीसी का पद काफी समय से खाली पड़ा हुआ था| जिसे देखते हुए हाल ही में 19 अगस्त को भगवंत मान सरकार ने यहां नए वीसी की नियुक्ति कर दी थी| मान सरकार ने प्रसिद्ध शोधकर्ता डॉ. सतबीर सिंह गोसल को PAU लुधियाना का नया VC बनाया था|
.gif)
सत्र न बुलाने देने को लेकर शुरू हुई तकरार
वहीं, अगर बात पंजाब के राज्यपाल और यहां की भगवंत मान सरकार के बीच तकरार की करें तो बतादें कि, हाल ही में 22 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था लेकिन एन मौके पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं दी| जिसके बाद मान सरकार और राज्यपाल में वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया और अबतक जारी है|