Punjab Governor- पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की तबीयत बिगड़ी; चंडीगढ़ प्रशासक के सीने में दर्द उठा, अस्पताल में भर्ती कराए गए

पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की तबीयत बिगड़ी; चंडीगढ़ प्रशासक के सीने में अचानक दर्द उठा, अस्पताल में भर्ती कराए गए, हालत कैसी?

Punjab Governor Gulab Chand Kataria Health Deteriorated News Update

Punjab Governor Gulab Chand Kataria Health Deteriorated News

Punjab Governor Gulab Kataria: पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया अस्वस्थ्य हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, गुरुवार देर रात अचानक गुलाब कटारिया की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद कटारिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, कटारिया की हालत में अब सुधार है और उन्हें शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। जिसके बाद कटारिया अपने आवास पर लौटे आए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है। हालांकि, कटारिया की सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल आने की बात कही गई है।

उदयपुर स्थित अपने आवास पर थे गुलाब कटारिया

इस समय गुलाब चंद कटारिया उदयपुर स्थित अपने आवास पर हैं। रात में जब कटारिया की तबीयत बिगड़ी तो वह उदयपुर स्थित अपने आवास पर ही मौजूद थे। तबीयत बिगड़ने के बाद कटारिया ने सीने में दर्द और बेचैनी होने की बात कही। जिसके बाद तत्काल स्टाफ ने एक डॉक्टर को आवास पर ही बुलाया। उक्त डॉक्टर ने जब गुलाब कटारिया के स्वास्थ्य की जांच की तो उनका बीपी ज्यादा था। वहीं डॉक्टर ने कटारिया को अस्पताल जाने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। रात करीब 11 बजे उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में कटारिया को भर्ती कराया गया। जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया।

हॉस्पिटल में अलर्ट थे डॉक्टर

गुलाब चंद कटारिया को जब उनके आवास से अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वहां से निकलने के दौरान उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल को इसकी जानकारी दे दी गई थी। जिससे बाद वहां डॉक्टर भी अलर्ट हो गए। वहीं अस्पताल में कटारिया के पहुंचते ही तत्काल उनकी जांच की गई और उनका इलाज शुरू कर दिया गया। इसके बाद कटारिया की सभी जांच रिपोर्ट्स नॉर्मल आईं। जहां यह देखते हुए कटारिया को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी देते हुए उन्हें उनके आवास रवाना कर दिया गया। फिलहाल, कटारिया को आराम की सलाह दी गई है। वह कुछ समय के लिए अपने कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे।

31 जुलाई को पंजाब गवर्नर पद की शपथ ली थी

गुलाब चंद कटारिया ने 31 जुलाई 2024 को पंजाब के 30वें गवर्नर के रूप में शपथ ग्रहण की थी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने गुलाब चंद कटारिया को गवर्नर पद पर शपथ दिलवाई। चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में कटारिया का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस शपथ समारोह में कई विशेष मेहमान उपस्थित रहे। पंजाब के सीएम भगवंत मान, स्पीकर कुलतार सिंह संधवा समेत पंजाब सरकार के कई मंत्रियों की मौजूदगी रही। इसके अलावा हरियाणा के गवर्नर बण्डारू दत्तारेय भी मौजूद रहे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के पूर्व गवर्नर वीपी सिंह बदनौर भी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे हुए थे।

दूसरी बार गवर्नर बने गुलाब चंद कटारिया

गुलाब चंद कटारिया की गिनती बीजेपी के मोस्ट सीनियर नेताओं में होती है। कटारिया मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर शहर से हैं। वह 1977 में राजस्थान के उदयपुर शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह यहां से कई बार विधायक चुने गए। वहीं कटारिया ने साल 1998 में उदयपुर छोड़कर बड़ी सादड़ी से भी चुनाव जीता था।

इसी के साथ कटारिया राजस्थान में शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सहित दो बार गृहमंत्री रहे हैं। वहीं कटारिया 2023 में पहली बार असम के 31वें राज्यपाल बनाए गए थे। इसके बाद से वह असम के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाले रहे थे. वहीं अब गुलाब चंद कटारिया को दूसरी बार गवर्नर बनाया गया है। अब कटारिया को पंजाब के 30वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्वारा उनकी नियुक्ति की गई थी।