Punjab Former MLA Luv Kumar Goldy joins Punjab LoK Congress

पंजाब का सियासी खेल: अब कैप्टन अमरिंदर का दांव, कांग्रेस से दो बार विधायक रहे इस नेता को अपनी पार्टी में किया शामिल

Punjab Former MLA Luv Kumar Goldy joins Punjab LoK Congress

Punjab Former MLA Luv Kumar Goldy joins Punjab LoK Congress

पंजाब की सियासत में अब नेताओं का इधर से उधर जाना खूब शुरू हो गया है| विधानसभा चुनाव मुहाने पर देखकर नेता अब पार्टी बदलने में जुट गए हैं| इधर, इस कड़ी में सबसे ज्यादा झटका पंजाब कांग्रेस खा रही है| बतादें कि, सोमवार को जहां पहले दिग्गज नेता सरवन सिंह फिल्लौर कांग्रेस को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में शामिल हो गए तो वहीं इसके बाद अब गढ़शंकर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे लव कुमार गोल्डी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में आ गए हैं| लव कुमार गोल्डी अपने कई समर्थकों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुए हैं|

बतादें कि, गढ़शंकर विधानसभा सीट पंजाबके होशियारपुर जिले में आती है और यह सीट पंजाब की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है| 2017 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी से जय कृष्ण ने शिरोमणि अकाली दल के सुरिंदर सिंह को हराया था। बरहाल, इस बार गढ़शंकर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।

इधर, शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भी कई नेता पंजाब लोक कांग्रेस में आये ...

बरनाला से पार्षद धरम सिंह फौजी और जिलाध्यक्ष बीसी विंग जसबीर सिंह गाखी अपने साथियों के साथ शिरोमणि अकाली दल छोड़कर पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए।