पंजाब में पूर्व MLA दलवीर गोल्डी की कांग्रेस में वापसी; CM भगवंत मान ने AAP में जॉइनिंग कराई थी, अब भूपेश बघेल ने बनाया कांग्रेसी

Punjab Former MLA Dalvir Goldy joins Congress Again Left AAP
Dalvir Goldy joins Congress: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से ही सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी पार्टियां एक्टिव हो रखी हैं, साथ ही नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी देखा जा रहा है। वहीं अब पूर्व MLA दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस में वापसी की है। गोल्डी ने पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, प्रधान राजा वडिंग और सीएलपी प्रताप बाजवा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। दलवीर गोल्डी की कांग्रेस में यह घर वापसी है। वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी शामिल हुए थे।
CM भगवंत मान ने AAP में जॉइनिंग कराई थी
गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान दलवीर सिंह गोल्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद CM भगवंत मान ने गोल्डी की AAP में जॉइनिंग कराई थी। लेकिन अब भूपेश बघेल ने गोल्डी को फिर से कांग्रेसी बना दिया है। यानि बघेल ने गोल्डी की कांग्रेस में दोबारा जॉइनिंग करा दी है। वहीं फिर से कांग्रेस में शामिल होने के बाद दलवीर गोल्डी ने कहा कि, ये नए चैप्टर की शुरुवात है। कई गलतियां हुईं हैं, लेकिन बार-बार गलतियां नहीं होती हैं।
धुरी से कांग्रेसी विधायक रहे हैं गोल्डी
दलवीर गोल्डी पंजाब के धुरी से पूर्व कांग्रेसी विधायक रहे हैं। दलवीर सिंह गोल्डी 2017 के विधानसभा चुनाव में धुरी से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2022 में भगवंत मान ने उन्हें यहां से विधानसभा चुनाव हरा दिया था। वहीं 2022 में ही भगवंत मान द्वारा एमपी पद से इस्तीफा देने के बाद जब संगरूर लोकसभा उपचुनाव कराया गया तो इस चुनाव में भी गोल्डी ने ताल ठोंकी थी। लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
Wholeheartedly welcome younger brother @GoldyDS_Dhuri ji to the party fold. He has today formally joined @INCPunjab in the presence of @INCIndia General secretary & state incharge @bhupeshbaghel ji & CLP @Partap_Sbajwa ji. pic.twitter.com/81Pl9Z1Shy