Punjab Exit Poll 2022
BREAKING
''सवेरे जब जनानी चाय देने आए तो...'' कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अफसरों को क्या कह दिया? बोले- मैं कोई अनपढ़ मंत्री नहीं, तैयार रहना प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा; बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही, राहुल गांधी बोले- यहां 2-2 सांसद होंगे बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार; यह भी कैथल का रहने वाला, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस तरह दबोचा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड में नए सचिव की नियुक्ति; जानिए किस HCS अफसर को चार्ज, सरकार ने अतिरिक्त तौर पर ज़िम्मेदारी दी हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को Diwali गिफ्ट; सरकार ने महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी फायदा, देखें आदेश

Punjab में किसकी बनेगी सरकार? Exit Poll ने इस पार्टी की करा दी बल्ले-बल्ले, इन पार्टियों को तगड़ा झटका

Punjab Exit Poll 2022

Punjab Exit Poll 2022

Punjab Exit Poll 2022 : विधानसभा चुनाव- 2022 (Assembly Election - 2022) खत्म हो चुका है और अब बारी है परिणाम (Election Result) की और यह परिणाम 10 मार्च को आ रहा है| जहां देखना यह होगा कि जनता ने किस पार्टी को कितने नंबर  दिए हैं, किसे पास किया है और किसे फेल? फिलहाल, परिणाम जब आएगा तब आएगा लेकिन इससे पहले Exit Poll की तस्वीर क्या कहती है, मतलब परिणाम के इर्दगिर्द घूमते अनुमानित आंकड़े क्या कहते हैं| ये जान लीजिये| इससे आपको कहीं न कहीं आइडिआ लग सकता है कि कौन पार्टी जीत के मैदान में काबिज हो सकती है.... तो आइये जानते हैं Exit Poll क्या कहता है पर ध्यान रहे कि ये ट्रेलर है पूरी पिक्चर अभी बाकी है जो कि 10 मार्च को ही देखी जा सकेगी|

यह पढ़ें - अभी जिंदा कर देता हूं... लाश लाओ, मुर्दाघर पहुंच तांत्रिक ने पकड़ ली अजब जिद, फिर जो हुआ...

 

क्या है हाल पंजाब में....

बतादें कि, तमाम अलग-अलग Exit Poll में पंजाब में आम आदमी पार्टी की बढ़त दिखाई जा रही है| Exit Poll बता रहे हैं कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से आ रही है| आप को 60 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस आप से बहुत पीछे है और वह 30 सीटों के आसपास सिमट सकती है| वहीं, फिर कांग्रेस के पीछे-पीछे अकाली दल है जिसके पास 15 के आसपास सीटें आ रही हैं| तो वहीं पंजाब में बीजेपी सहित अन्य पार्टियों को तगड़ा झटका लग रहा है| ये पार्टियां कुछ ही सीटों में सिमट जा रही हैं| बतादें कि, पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए 59 सीटें चाहियें| ध्यान रहे कि, पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट पड़े थे। पंजाब के करीब 64 फीसदी लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया था|

यानि पंजाब में कांग्रेस की बादशाहत बरकरार नहीं रहेगी....

फिलहाल, तमाम अलग-अलग एग्जिट पोल की तस्वीर को देखते हुए लग रहा है कि पंजाब में कांग्रेस की बादशाहत बरकरार नहीं रहेगी| हालांकि, अभी कुछ पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके की बात होगी| सीएम चन्नी के मन में जो जीत का इरादा है और जीतने का दावा करते आ रहे हैं उस पर पानी फिर जाएगा| तो वहीं नवजोत सिद्धू के लिए भी यह एक बड़ा झटका होगा| क्योंकि सिद्धू पंजाब पर बड़ी-बड़ी बातें करते हुए कांग्रेस के जीत की उम्मीद करते आये हैं|

कैप्टन ने बनाई नई पार्टी और पहली बार ही झटका...

इधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन्होंने कांग्रेस से अलग होकर और अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और पहली बार इस पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरे और पहली बार में ही इतना बड़ा झटका... बतादें कि, कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन में है| कैप्टन भी सरकार बनाने का पूर्ण दावा कर रहे थे|